ग्रामीण बोले- तेज रफ्तार और पटाखा साइलेंसर से बढ़ रहा हादसों का खतरा, एसपी ने कार्रवाई और निगरानी के दिए निर्देश उदयपुर/खेरवाड़ा। ग्राम छाणी में आयोजित जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन की जनसुनवाई में ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं और शिकायतें सामने रखीं। करीब 150 ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई जनसुनवाई में सड़क सुरक्षा से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने वाले युवाओं पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ बाइकर्स सड़क पर तेज गति से वाहन चलाने के साथ खतरनाक तरीके से स्टंट करते हैं। कई चालक अनियंत्रित तरीके से बाइक दौड़ाते हैं, जबकि कुछ वाहनों में तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाए गए हैं। इससे सड़क पर चलने वाले दूसरे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. अमृता दुहन ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रभावी निगरानी रखने को कहा। साइबर ठगी से लेकर महिला सुरक्षा तक समझाया जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव को लेकर भी जागरूक किया। लोगों को संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, अनजान कॉल पर व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने और साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई। इसके साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा तथा वृद्धजनों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं मौखिक और लिखित दोनों रूपों में एसपी के सामने रखीं। एसपी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। स्कूल में छात्राओं से संवाद जनसुनवाई के बाद एसपी डॉ. अमृता दुहन ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छाणी पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा, उनके अधिकारों और संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। एसपी ने छात्राओं से कहा कि किसी भी तरह की परेशानी, डर या असुरक्षा की स्थिति में चुप रहने के बजाय पुलिस से संपर्क करें। उन्हें उपलब्ध पुलिस सहायता और सुरक्षा संबंधी उपायों के बारे में भी बताया गया। इस दौरान छात्राओं ने भी सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे, जिन पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रिय सूरमाओं….अब तो खत्म करो अपना ‘पॉलिटिकल हनीमून पीरियड’, जनता पूछ रही – वार्ड में कब आओगे??? — दो साल तक प्रशासकों के हवाले रहा निगम, अब पार्षद मिले तो बाड़ेबंदी से लेकर ताजपोशी तक जश्न ही जश्न फतहनगर नगरपालिका में हंगामे के 2 दिन बाद कांग्रेस नेताओं के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला, जिनके खिलाफ एफआईआर उनको बताया तक नहीं!!!