उदयपुर, 24 सितंबर। अनंत चतुर्दशी के पर्व पर 25 सितंबर को शहर में गणपति प्रतिमाओं के सांकेतिक प्रक्षालन (जलाभिषेक) को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। शहर के विभिन्न मोहल्लों से गणपति प्रतिमाएं वाहनों के जरिए गणगौर घाट, पिछोला झील, फतहसागर, स्वरूप सागर, दूधतलाई और गोवर्धन सागर तालाब तक ले जाई जाएंगी। इसे देखते हुए सुबह 10 बजे से सांकेतिक प्रक्षालन की समाप्ति तक जगदीश चौक की ओर जाने वाले कई प्रमुख मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा के अनुसार, अनंत चतुर्दशी के दौरान भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। व्यवस्था के तहत रंग निवास से जगदीश चौक, हाथीपोल से घंटाघर होते हुए जगदीश चौक, चांदपोल से जगदीश चौक और भड़भूजा घाटी से जगदीश चौक की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह सूरजपोल दरवाजे से स्थल मंदिर, मुखर्जी चौक, बड़ा बाजार और घंटाघर होते हुए जगदीश चौक तक भी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इन सभी मार्गों पर दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। गणगौर घाट जाने वाले वाहनों की निकासी चांदपोल सेगणपति प्रतिमाओं के सांकेतिक प्रक्षालन के लिए गणगौर घाट पहुंचने वाले वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इन वाहनों की निकासी चांदपोल की तरफ से कराई जाएगी, ताकि शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम रखा जा सके।यातायात पुलिस ने बताया कि डायवर्जन व्यवस्था को लागू कराने के लिए संबंधित स्थानों पर पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। पुलिसकर्मी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के साथ लोगों को वैकल्पिक मार्गों से निकालने की व्यवस्था भी संभालेंगे। एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को छूटयातायात पुलिस के अनुसार, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। जरूरत के अनुसार ऐसे वाहनों को आवागमन की अनुमति दी जाएगी Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर आने-जाने वाली चार ट्रेनें 25 सितंबर को रहेंगी आंशिक रद्द, तकनीकी कार्य के चलते बदलेगा संचालन दिनेश भट्ट ने संभाला उपमहापौर का पदभार, डॉ. पूनिया बोले- सिंघवी और भट्ट मिलकर उदयपुर को विकास के नए आयाम देंगे