उदयपुर, 15 अक्टूबर। गुजरात के राजकोट में ज्वेलरी फर्म के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या और करीब 1.55 करोड़ रुपए के सोना-चांदी की लूट के मामले में उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी कर बुधवार देर रात आरोपियों को पकड़ा। इनके कब्जे से करीब एक किलो सोना, तीन किलो चांदी का पाउडर और वारदात में इस्तेमाल कार जब्त की गई। आरोपियों ने सोना जूते के सोल में छिपा रखा था। एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि वारदात के बाद गुजरात पुलिस से सूचना मिली थी कि आरोपी हत्या और लूट कर राजस्थान की तरफ भागे हैं। इसके बाद उदयपुर पुलिस ने नाकाबंदी कर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली निवासी अमित कुमार पांडे (24) पुत्र रामशपथ पांडे और शिवम पांडे (26) पुत्र अशोक पांडे के रूप में हुई है। वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों को सिरोही पुलिस पहले ही पकड़ चुकी थी। गुजरात पुलिस के पहुंचने पर दोनों आरोपियों को उसके सुपुर्द किया जाएगा। कार्रवाई में सुखेर थानाधिकारी भरत योगी और बड़गांव थाने के एएसआई कृष्णगोपाल की विशेष भूमिका रही।रिफाइनरी से सोना-चांदी लेकर निकले कर्मचारी की गोली मारकर हत्यावारदात 14 अक्टूबर को राजकोट के थोराला थाना क्षेत्र में हुई थी। तन्वी एक्सपोर्ट इंडिया लिमिटेड के कर्मचारी लालजीभाई सरधरा सुरक्षा गार्ड के साथ फर्म की रिफाइनरी से रिफाइन किया हुआ सोना-चांदी लेने गए थे। करीब 1.55 करोड़ रुपए कीमत का माल थैले में लेकर रिफाइनरी के गेट से बाहर निकलते ही बदमाशों ने थैला छीनने की कोशिश की। लालजीभाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी सोना-चांदी लेकर कार से फरार हो गए थे। दूसरी कार में उनके तीन साथी भी मौजूद थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रेलवे के 11.40 लाख कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, कैबिनेट की मंजूरी