उदयपुर, 15 अक्टूबर। मेवाड़ में मौसम बदलने के संकेत हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर ने उदयपुर सहित भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और सलूंबर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की 15 अक्टूबर शाम 4:40 बजे जारी तात्कालिक चेतावनी के अनुसार, अगले तीन घंटे के दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं चलने की संभावना है। आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक के दौरान पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। बिजली के उपकरणों को अनप्लग करने तथा धातु की वस्तुओं और पानी के नलों को नहीं छूने की हिदायत भी दी गई है। उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने सीकर, जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर, धौलपुर और टोंक जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र मेघगर्जन के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, वज्रपात, ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। विभाग के अनुसार, तेज हवाओं और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है। बड़े पेड़ों, बिजली के खंभों, कच्चे मकानों, दीवारों और कमजोर ढांचों को भी क्षति पहुंचने की आशंका जताई गई है। अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान मौसम केंद्र जयपुर के 16 से 29 अक्टूबर के पूर्वानुमान के अनुसार, पहले सप्ताह में राज्य के उत्तरी हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है, जबकि दूसरे सप्ताह में प्रदेश के अधिकांश भागों में सामान्य से कम वर्षा की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान अधिकांश स्थानों पर सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है। इससे पहले 9 से 15 अक्टूबर के दौरान राजस्थान में 1.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य औसत 2.7 मिलीमीटर था। यानी राज्य में बारिश सामान्य से 59 प्रतिशत कम रही। पूर्वी राजस्थान में सामान्य से 99 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में बारिश सामान्य से 64 प्रतिशत अधिक रही। उदयपुर में अगले कुछ घंटों के दौरान बारिश की संभावना के बीच लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विदेश में MBBS, भारत में फर्जीवाड़े से डॉक्टर बनने की तैयारी! 30 लाख देकर खरीदी FMGE की ‘कामयाबी’, चार गिरफ्तार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर गूंजी किलकारी, मेडिकल टीम ने कराया सुरक्षित प्रसव