मेरठ कोर्ट का फैसला, जज ने पूछा—क्या कहना चाहते हो? मुस्कान बोली—मेरी बेटी छोटी है, उसका ख्याल रखा जाए; साहिल खामोश रहा मेरठ। देशभर में चर्चा में रहे सौरभ राजपूत हत्याकांड में मेरठ की अदालत ने मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई। दोनों को 30 सितंबर को सौरभ की हत्या का दोषी करार दिया गया था। बुधवार को जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों का पक्ष सुनने के बाद सजा सुनाई। सजा से पहले जज ने मुस्कान से पूछा कि पति सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी ठहराए जाने के बाद वह क्या कहना चाहती है। इस पर मुस्कान ने कहा, “मेरी बेटी छोटी है, उसका ख्याल रखा जाए।” इसके बाद वह खामोश हो गई। साहिल से भी यही सवाल किया गया, लेकिन वह सिर झुकाए चुप रहा। 3 मार्च 2025 को हुई थी हत्या मामला 3 मार्च 2025 का है। सौरभ राजपूत की हत्या के बाद उसके शव के पांच टुकड़े कर नीले ड्रम में भर दिए गए थे। इस सनसनीखेज वारदात ने देशभर में लोगों को झकझोर दिया था। जुलाई 2025 में जिला अदालत में ट्रायल शुरू हुआ। अभियोजन पक्ष ने मामले में 22 गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्य पेश किए। इन साक्ष्यों ने अहम भूमिका निभाई अभियोजन पक्ष के अनुसार, हत्या की रात साहिल को सौरभ के घर जाते देखने वाले चश्मदीद की गवाही, हत्या में इस्तेमाल चाकू और उस्तरे की बरामदगी, हथियारों पर मानव रक्त मिलने, दोनों की कॉल डिटेल और सोशल मीडिया चैट जैसे साक्ष्य महत्वपूर्ण रहे। होटल के सीसीटीवी फुटेज, होटल प्रबंधकों के बयान और अन्य गवाहियों को भी अदालत के सामने रखा गया। अभियोजन ने मांगी थी फांसी, बचाव पक्ष ने दी मानवीय दलील सरकारी वकील केके चौबे ने दोनों दोषियों के लिए मृत्युदंड की मांग करते हुए अपराध की गंभीरता और साक्ष्य मिटाने के प्रयासों का हवाला दिया। वहीं, बचाव पक्ष की अधिवक्ता रेखा जैन ने मुस्कान की दो बेटियों और बुजुर्ग माता-पिता का उल्लेख करते हुए कम सजा देने की अपील की थी। फैसले के दिन अदालत परिसर में वकीलों और मीडियाकर्मियों की भीड़ जुटी रही। सौरभ की मां रेनू और भाई राहुल भी अदालत पहुंचे। मामले में अदालत के फैसले ने एक बार फिर इस हत्याकांड को चर्चा के केंद्र में ला दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पशुपतिनाथ मंदिर में माला बेचने वाला बनकर पहुंची पुलिस, 75 हजार का इनामी तस्कर रक्सौल बॉर्डर पर दबोचा रेलवे के 11.40 लाख कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, कैबिनेट की मंजूरी