12 अक्टूबर को होगा तपस्वी साधुवृंदो का महापारणा महोत्सव24 News Update उदयपुर। हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आगामी सप्ताह में दो भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। चातुर्मासरत आचार्य कल्प पुण्य सागर महाराज के पावन सान्निध्य में रविवार 5 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से तीन दीक्षार्थियों – आदर्श कुमार जैन (फरीदाबाद), अरविंद भाई कोटडिया (मुंबई) और देवीलाल चंपालाल भोरावत (मुंबई) – की जैनेश्वरी दीक्षा विद्या निकेतन स्कूल प्रांगण, सेक्टर 4 में होगी। दीक्षा समारोह का संचालन पंडित हंसमुख जैन नंदनवन धरियावद और बाल ब्रह्मचारिणी वीणा दीदी करेंगी।दीक्षा से पूर्व नागेंद्रा भवन में प्रातः 6:30 बजे आचार्य का पाद प्रक्षालन पूजन एवं महाअर्चना होगी। प्रातः 8 बजे दीक्षार्थियों का अवतरण, 9 बजे मंगल प्रवचन और 9:30 बजे आचार्य संघ की आहार क्रिया सम्पन्न होगी। दिन में 12 बजे मंगलाचरण, दीक्षा कुंभ स्थापना, प्रार्थना और केशलौंच के कार्यक्रम होंगे।इसके बाद 12 अक्टूबर, रविवार को सेक्टर 4 के विद्या निकेतन स्कूल प्रांगण में तपस्वी साधुवृंदो का महापारणा महोत्सव होगा। इसमें शामिल होंगे मुनिराज मुनि महोत्सव सागर, मुनि उदित सागर और आर्यिका हर्षितमति, जिनकी वर्षों की तपस्या, व्रत और साधना का महापारणा समारोह संपन्न होगा। आयोजन में झमकलाल अखावत, सुंदरलाल लुणदिया, गौरव गनोडिया, पारस कुणावत और मुकेश पंड्या सहित समाज के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। सकल दिगंबर जैन समाज सेक्टर 3, 4, 5 और उदयपुर द्वारा भव्य व्यवस्थाओं का आयोजन किया गया है।श्रद्धालु दिल्ली, फरीदाबाद, मुंबई, गौहाटी, सिलिगुड़ी, कोलकाता, एमपी और उदयपुर सहित देशभर से शामिल होंगे। कार्यक्रम में हल्दी, मेहंदी, आहार ग्रहण, शोभायात्रा और धार्मिक क्रियाएँ आयोजित होंगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक सड़क हादसे में गंभीर घायल, उदयपुर रेफर भक्ति कविता में व्यक्ति की इयत्ता और गरिमा की सहज स्वीकृति : अशोक वाजपेयी