100 फीट रोड़ स्थित अशोका ग्रीन सभागार में लगेगा “कैट उड़ान एग्जिबिशन” एग्जीबिशन में विज़िटर्स के लिए कई प्रतियोगिताएं और आकर्षक इनाम भी रखे गए 60 से अधिक स्टॉल्स में होममेड प्रोडक्ट्स और होम डेकोर से जुड़ी कई चीज़ें प्रदर्शित 10 जुलाई को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप व शीरोज़ ऑफ उड़ान अवार्ड का भी होगा आयोजन 24 News Update उदयपुर। कैट विमेन विंग उदयपुर की ओर से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “कैट उड़ान एग्जीबिशन” का आयोजन 9, 10 व 11 जुलाई को 100 फीट रोड़ स्थित अशोका ग्रीन सभागार में किया जा रहा है।कैट विमेन विंग उदयपुर की अध्यक्ष एवं मेवाड़ रीजन इंचार्ज विजयलक्ष्मी गलुंडिया ने बताया कि यह एग्जिबिशन महिलाओं द्वारा स्थापित व्यवसायों को आमजन तक पहुँचाने का एक सार्थक प्रयास है। प्रदर्शनी का उद्घाटन कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल, कैट के उपाध्यक्ष रंजीत खारी, रियल एस्टेट कमेटी के कन्वीनर विपुल त्यागी, पीआर एवं सोशल मीडिया से स्मिता आहूजा, केट एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट मनोज गोयल, कैट राजस्थान प्रदेश के सचिव हेमंत प्रभाकर, जनरल सेक्रेटरी आशीष ग्रोवर, कैट नेशनल गवर्निंग काउंसिल विमेन विंग की रुचि प्रभाकर, कैट राजस्थान ज़ोन एडवाइजर बिनु प्रभाकर, उदयपुर चैप्टर कोऑर्डिनेटर सुमन गोयल की गरिमामयी उपस्थिति में होगा।– 60 से अधिक स्टॉल्स लगाए गएकैट उड़ान एग्जीबिशन डायरेक्टर डॉ सीमा सिंह भाटी ने बताया कि एग्ज़िबिशन में 60 से अधिक स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जिनमें रेडीमेड गारमेंट्स, बुटीक, कपड़े, ज्वेलरी, आर्ट एंड कल्चर, फूड आइटम, होममेड प्रोडक्ट्स और होम डेकोर से जुड़ी कई चीज़ें प्रदर्शित की जाएंगी। इस एग्जीबिशन में आगंतुकों के लिए कई विशेष गतिविधियां रखी गई है जिसमें 9 जुलाई को हैंडमेड डिजाइन के वस्त्रों का फैशन शो आयोजित होगा, जिसमें मॉडल्स इन कपड़ों को पहनकर नए ट्रेंड्स प्रस्तुत करेंगी, साथ ही कैट बंपर हाऊजी का। आयोजन होगा जिसमें कई आकर्षक ईनाम रखे गए है। जिसमें बतौर अतिथि डॉ स्वीटी छाबड़ा, तारीका भानु प्रताप सिंह, मीरा मजूमदार, कुसुम मेहता एवं कविता बलदेवा रहेगी।– 10 जुलाई को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजनकैट उड़ान एग्जीबिशन कोऑर्डिनेटर नयना जैन, विभा जैन एवं नेहा माहेश्वरी ने बताया कि 10 जुलाई को प्रातः: 10 से दोपहर 1 बजे तक मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन होगा, जिसमें बीएमआई, बीएमडी, हीमोग्लोबिन, बीपी, शुगर की नि:शुल्क जांच एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श दिया जाएगा।– शीरोज ऑफ उड़ान अवार्ड का आयोजनअध्यक्षा विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि 10 जुलाई को ही दोपहर 3.30 बजे से शीरोज ऑफ उड़ान अवार्ड का आयोजन होगा जिसके अंतर्गत उदयपुर के सभी महिला संगठनों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने वर्षों से अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया। जिसमें मुख्य अतिथि में दिप्ती माहेश्वरी, उदयपुर टूरिज्म हेड सुमित सरोज,मेवाड़ी बाईसा राव,समाजसेवी पुष्पा कोठारी, जे सी आई फाउंडर अर्चना शक्तावत, रोटरी मीरा अध्यक्ष डॉ रेखा सोनी रहेगी। साथ ही गीतांजलि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की वार्ता भी आयोजित की जाएगी।– बच्चों के लिए क्राफ्टोमेनिया एवं आर्ट एंड कल्चर कार्यक्रमसचिव डॉ. सोनू जैन ने बताया कि 11 जुलाई को बच्चों के लिए क्राफ्टोमेनिया एवं आर्ट एंड कल्चर कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें उन्हें नई-नई चीज़ें बनाने एवं सीखने का अवसर मिलेगा। एग्जि़बिशन में विज़िटर्स के लिए कई प्रतियोगिताएं और आकर्षक इनाम भी रखे गए हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में स्पॉन्सर ऐश्वर्या कॉलेज,फ्यूजन ग्रुप, ट्रीसोरी, डी प्लस शानदार, स्वर्णा सिल्वर, होटल गोरबंध, सिंह पंजाबी ढाबा, एन आई एफ ग्लोबल उदयपुर, बेला 21, अर्थ डायग्नोस्टिक, कॉस्मोडेंट, होटल कल्पश्री, आरोग्य वल्र्ड ऑफ वेलनेस, तारा एग्जिबिशन, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज, वन टू ऑल, डी रिनोवेशओ, आधार प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड का विशेष सहयोग है।एग्जिबिशन में रजनी कौर, चयनिका गलूंडिया, कल्पना चोरडिय़ा, डॉ बलदीप शर्मा, कविता जैन, स्नेहा मलानी, गरिमा राठी, पूनम काबरा,कविता बलदेवा, नवनीत कौर छाबड़ा, मधु जयसवाल, शालिनी भटनागर, योगिनी दक, दीपमाला मेवाड़ा, रुचि चोरडिय़ा टीम की विशेष भूमिका है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भाजपा नेता दलपत सुराणा का हुआ डायलिसिस ठा अमरचंद बड़वा जयंती पर चार दिवसीय कार्यक्रम 11 जुलाई से