24 news Update निंबाहेड़ा। राष्ट्रीय दशहरा मेले में सोमवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की परफॉर्मेंस के दौरान दर्शकों से भरा डोम अचानक ध्वस्त हो गया। हजारों लोग वहां मौजूद थे, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।भीड़ और दबाव से गिरा डोमसोमवार रात मेले का आठवां दिन था। सपना चौधरी का कार्यक्रम देखने के लिए सामान्य दिनों से कहीं अधिक भीड़ उमड़ी। लोग न केवल डोम के भीतर बैठे थे, बल्कि स्टील स्ट्रक्चर और पोल पर चढ़े हुए थे। इसी दबाव के चलते करीब रात 12 बजे डोम का बायां हिस्सा नीचे आ गिरा।सपना चौधरी को सुरक्षित निकाला गयासपना चौधरी ने पौने 12 बजे स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू किया। करीब 15 मिनट बाद हादसा हुआ तो तुरंत कार्यक्रम रोक दिया गया। अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों ने सपना चौधरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और दर्शकों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद रात के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।डोम जमीन से 3 फीट ऊपर अटकाएसडीएम विकास पंचोली ने बताया कि गिरा हुआ डोम करीब 3 फीट ऊपर अटक गया था। इस कारण लोग चोटिल होने से बच गए। ऊपर बैठे और पोल से लटके लोग भी गिरते समय संभलकर अलग हो गए। हादसे के बाद रात में ही डोम को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया।दशहरा मेले का इतिहासनिंबाहेड़ा का राष्ट्रीय दशहरा मेला 1973 से आयोजित हो रहा है। शुरुआत में यह तीन दिन का होता था, लेकिन अब नगर परिषद द्वारा बड़े स्तर पर इसका आयोजन होता है। इस साल मेला 22 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्व. यदुपति सिंघानिया के 72वें जन्मदिन पर जे.के. सीमेंट ने आयोजित किए निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर और साइकिल वितरण कार्यक्रम बोराखेड़ी में दुर्गा अष्टमी पर मेनारिया वोरा परिवारों ने निभाई सात सौ वर्ष पुरानी परंपरा