उदयपुर, 24 जुलाई। नाई थाना पुलिस ने फतेहगढ़ होटल से 13 एसी यूनिट की कॉपर वायर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त कटर भी बरामद कर लिया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मुकुल शर्मा तथा गिर्वा वृत्ताधिकारी गोपाल चंदेल के सुपरविजन में नाई थानाधिकारी कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आसूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। 13 एसी यूनिट से कॉपर लाइन और केबल चोरी पुलिस के अनुसार 20 जुलाई 2026 को शूरवीर सिंह (33) पुत्र नारायण सिंह, निवासी फलाडोर, थाना भींडर, हाल सिक्योरिटी सुपरवाइजर, फतेहगढ़ होटल, बुझड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि होटल के खासमहल के कमरों के बाहर लगी 13 एसी यूनिटों की कॉपर लाइन और उनसे जुड़ी विद्युत केबल अज्ञात चोर काटकर ले गए। इस पर प्रकरण संख्या 152/2026 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई। होटल की रेकी कर रात में दिया चोरी को अंजाम जांच के दौरान पुलिस ने कृष्णा (19) पुत्र हरजीवन, निवासी बिजली दमाणा निचला फला, थाना फलासिया, जिला उदयपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ पहले होटल की रेकी की और फिर रात के समय एसी यूनिटों से कॉपर वायर और केबल काटकर चोरी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कटर भी बरामद कर लिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश और पूछताछ जारी है। पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कृष्णा के खिलाफ पूर्व में पॉक्सो एक्ट और मारपीट से जुड़े दो आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका पूरे मामले के खुलासे में थानाधिकारी कर्मवीर सिंह, कांस्टेबल राजेश, संदीप, कैलाश सैन, प्रवीण सिंह तथा साइबर सेल के कांस्टेबल लोकेश रायकवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और अनुसंधान जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सविना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा, पत्थरों से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, दोषियों के नाम सार्वजनिक करने और सख्त कार्रवाई की मांग