उदयपुर, 25 जुलाई। अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर शनिवार को उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर में विरोध रैली निकालकर भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के नाम सार्वजनिक करने तथा कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।

रैली को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि उत्तर प्रदेश और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद राम मंदिर जैसे देश की आस्था के केंद्र में चढ़ावे से जुड़ा कथित घोटाला सामने आना अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर के प्रबंधन से जुड़े पदों पर भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोगों की नियुक्तियां होने के बावजूद ऐसी घटना होना करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाला है।

राठौड़ ने कहा कि इस पूरे मामले में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक की जानी चाहिए, चाहे उसका राजनीतिक या प्रशासनिक प्रभाव कितना भी बड़ा क्यों न हो। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि राम मंदिर के संचालन में राजनीतिक हस्तक्षेप समाप्त किया जाए तथा मंदिर के प्रबंधन को उत्तर प्रदेश सरकार के संरक्षण में संचालित किया जाए।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने बताया कि रैली में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली, लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा, पूर्व विधायक पूरबिया, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री गोपाल कृष्ण शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा, प्रदेश सचिव दिनेश श्रीमाली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश शर्मा, के.के. शर्मा, संगठन महामंत्री अरुण टांक, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लोकेश चौधरी, दलपत सिंह चुंडावत, खूबीलाल मेनारिया, सुधीर जोशी, महामंत्री राजेश जैन, मोहसिन खान, तीरथ सिंह खेरालिया, सुनील रोजर्स, प्रशांत श्रीमाली, विपुल शर्मा, जगदीश कुमावत, राजेंद्र शर्मा, चंदा सुहालका, नजमा मेवाफरोश, सीमा पंचोली, हितांशी शर्मा, नादिरा खान, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, शंकर चंदेल, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवेंद्र माली, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष बंसीलाल गवारिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रईस खान, मंडल अध्यक्ष ऋतुराज मिश्रा, श्याम सुंदर गुर्जर, मयंक खमेसरा, सत्यनारायण टॉक, राकेश जोशी, यशवंत जोशी, शहजाद खान, अमित सुवालका, महिला कांग्रेस अध्यक्ष तारीका भानु प्रताप, सेवादल अध्यक्ष शैलेंद्र ओदीच्य, सोहन सिंह सिसोदिया, भरत ओदीच्य, यासमीन, जगदीश जलानिया, वीरेंद्र चौधरी, माया सुराणा, यशवंत राजोरा, डॉ. धर्मेंद्र राजोरा, शिवशंकर साहू, पंकज पोखरना, पार्षद गौरव प्रताप सिंह, नेहा कुमावत, मोनिका गुर्जर, प्रकाश सिंधी, शिवशंकर मेनारिया, राजेश पवार, गणपत दुबे, गोविंद सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राम मंदिर से जुड़ा मामला केवल आर्थिक अनियमितता का नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय है। पार्टी ने पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच कराने, जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading