बाबरमाल से अवैध खनन कर लाए जा रहे थे पत्थर, खनन विभाग को सौंपी गई आगे की कार्रवाई उदयपुर, 24 जुलाई। अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सविना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्थरों से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में चालकों ने स्वीकार किया कि पत्थर बाबरमाल क्षेत्र से अवैध रूप से खनन कर लाए गए थे। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना दे दी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा तथा नगर पूर्व वृत्ताधिकारी छवि शर्मा के सुपरविजन में सविना थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सविना पुलिया के पास कार्रवाई को अंजाम दिया। तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े, एक पर नहीं था रजिस्ट्रेशन नंबर पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए। इनमें दो ट्रैक्टर पंजीकृत थे, जबकि एक ट्रैक्टर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर का मिला। जब्त वाहनों और चालकों का विवरण इस प्रकार है— ट्रैक्टर नंबर RJ27 RB 4745 का चालक हितेश (27) पुत्र अमृतलाल, निवासी खेराड़, थाना सलूम्बर, जिला सलूम्बर। ट्रैक्टर नंबर RJ27 RJ 5175 का चालक भूरीलाल (40) पुत्र चोखाजी, निवासी आर्य फला, डाकन कोटड़ा, थाना सविना, जिला उदयपुर। बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले ट्रैक्टर का चालक सुरेश (27) पुत्र हिरालाल, निवासी खेराड़, थाना सलूम्बर, जिला सलूम्बर। खनन विभाग करेगा आगे की कार्रवाई पुलिस के अनुसार तीनों चालकों ने पूछताछ में बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरे पत्थर बाबरमाल क्षेत्र से अवैध रूप से खनन कर लाए गए थे। इसके बाद सभी वाहन जब्त कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना भेजी गई है। इन पुलिसकर्मियों की रही प्रमुख भूमिका इस कार्रवाई में थानाधिकारी दलबीर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक बीनेश कुमार, हेड कांस्टेबल मोहन सिंह तथा कांस्टेबल राजेश लाम्बा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation काका की हत्या का 72 घंटे में खुलासा, भतीजा और उसका साथी गिरफ्तार, शराब पार्टी में रची गई थी हत्या की साजिश, गाली-गलौज से नाराज भतीजे ने दोस्त संग चाकू और लाठियों से उतारा मौत के घाट फतेहगढ़ होटल में 13 एसी यूनिट से कॉपर वायर चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, रात में होटल की रेकी कर साथियों संग दिया वारदात को अंजाम, चोरी में प्रयुक्त कटर बरामद