24 News Udpate सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। राधाष्टमी महिला मंडल द्वारा राधाष्टमी गुरुवार को नगर के आसपुर मार्ग माविता हनुमान के पास स्थित सितारावाड़ा सोमपुरा समाज के महिषासुर मर्दनी वनमाता मंदिर में व्रत का हवनात्मक उद्यापन किया गया। आयोजन पंडित पंकज पंड्या ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ किया, जिसमें मंडल की महिलाओं ने हवन में आहुति दी। कलाल समाज की महिलाएँ पिछले एक वर्ष से हर अष्टमी को अलग-अलग मंदिर में जाकर व्रत मनाती हैं, जिसमें सभी महिलाएँ भजन-कीर्तन कर फलाहार कर आरती उतारती हैं और श्रृंगार का सामान भेंट करती हैं।राधाष्टमी के पावन अवसर पर महिषासुर मर्दनी वनमाता मंदिर में अंतिम व्रत मनाते हुए प्रातः हवनात्मक उद्यापन किया गया। महिलाओं ने माताजी के दर्शन लाभ के पश्चात आनंद की अनुभूति करते हुए खुशी प्रकट की। हवन एवं नारियल होम के बाद भजन-कीर्तन, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।महिला मंडल द्वारा माताजी के श्रृंगार में चांदी का मुकुट, छत्र, मंगलसूत्र, बंगड़ी, बिछिया भेंट की गई।महिला मंडल में गादीपति अंजना कलाल, प्रेमलता पटेल, भूमिका कलाल, सुनीता कलाल, भावना कलाल, रीना कलाल, सोनिका कलाल, दीपिका कलाल, मेनका कलाल, लक्ष्मी कलाल, मनीषा कलाल, नीता जैसवाल, भावना सोनी, लक्ष्मी भाटिया, रंजना कलाल, चंदा सोनी आदि उपस्थित रहीं।इस अवसर पर वनमाता मंदिर निर्माण अध्यक्ष हरिश्चंद्र जे. सोमपुरा ने मंदिर प्रतिष्ठा समारोह (28 से 30 नवम्बर 2025) में शामिल होने के लिए महिला मंडल को निमंत्रण दिया।इस अवसर पर कृष्णकांत सोमपुरा, सुदर्शन सोमपुरा, जयप्रकाश सोमपुरा उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वागड़ महोत्सव पर होंगे 4 नवम्बर को रंगारंग कार्यक्रम शारीरिक शिक्षक संघ ब्लॉक सागवाड़ा की हुई बैठक