24 News update उदयपुर, 2 सितंबर। विद्या भवन रूरल इंस्टीट्यूट में मतदाता साक्षरता क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया, मतदाता पंजीकरण और मतदान से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज राजगुरु ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदान की प्रक्रिया से परिचित कराने के साथ उन्हें अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित करना रहा।शुरुआत में डॉ. समीर व्यास ने प्रतिनिधि प्रजातंत्र में चुनाव और मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत में मतदान व्यवस्था के ऐतिहासिक विकास की जानकारी देते हुए बताया कि समय के साथ मतदान प्रणाली ने देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।क्लब के मेंटर डॉ. रतन सुथार ने मतदाता पंजीकरण से लेकर मतदान की गोपनीयता तथा मतदान प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार और उसकी जिम्मेदारी के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। नोडल अधिकारी डॉ. मनोज राजगुरु ने विद्यार्थियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मतदान दूत की भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने आसपास के नागरिकों को मतदाता पंजीकरण और मतदान प्रक्रिया की जानकारी देकर जागरूकता फैलाएं। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रपत्र 6 की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम में डॉ. रतन सुथार ने विद्यार्थियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई। वहीं ज्योतिर्मय सोनी को मतदाता साक्षरता क्लब का नया परिसर दूत नियुक्त किया गया।समापन अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना जैन ने आभार व्यक्त किया। इसके बाद द्वितीय कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति कंठालिया के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक रहने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में डॉ. अर्चना जैन, डॉ. रतन सुथार, डॉ. समीर व्यास, डॉ. विकास बया, डॉ. नीलू तिवारी सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से डॉ. मनोज राजगुरु ने दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सुखेर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 12 चोरी की बाइक बरामद यात्रीगण कृपया ध्यान दें : उदयपुर-चंडीगढ़ ट्रेन सितंबर-अक्टूबर में अंबाला तक ही जाएगी