24 News Update उदयपुर, 3 सितंबर। अम्बामाता थाना पुलिस ने कार रेंटल कार्यालय से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर महिंद्रा थार लेकर फरार होने वाले अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की थार बरामद कर ली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसमें वाहन चोरी की अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना जताई गई है। एसपी उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं नगर पश्चिम वृत्ताधिकारी राजेश यादव के पर्यवेक्षण में अम्बामाता थानाधिकारी हुकम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। स्कॉर्पियो किराये पर ली, फिर थार लेकर हुए फरारपुलिस के अनुसार कार रेंटल व्यवसायी कुलदीप राठौड़ ने रिपोर्ट दी थी कि 15 अगस्त 2026 को करण सिंह अपने साथियों करणवीर और हरप्रीत सिंह के साथ उनके कार्यालय आया था। आरोपियों ने स्कॉर्पियो क्लासिक किराये पर ली और चले गए।बाद में आरोपियों ने फोन कर स्कॉर्पियो खराब होने की बात कहते हुए रेंटल कर्मचारी लोकेन्द्र सिंह को रानी रोड पर बुलाया। वहां आरोपियों ने कर्मचारी को विश्वास में लेकर उससे महिंद्रा थार जीप ले ली और स्कॉर्पियो वापस कर दी। इसके बाद आरोपी थार को ट्रायल के बहाने लेकर फरार हो गए। चार दिन में दूसरी थार चोरी का खुलासापुलिस के मुताबिक इससे पहले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 29 अगस्त को भी कार्रवाई की गई थी। उदयपुर से नूंह, हरियाणा होते हुए पंजाब तक के विभिन्न मार्गों और टोल नाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने तीन आरोपियों को चोरी की एक अन्य स्कॉर्पियो एन कार सहित गिरफ्तार किया था। इसी मामले में आगे जांच करते हुए अम्बामाता पुलिस ने महज चार दिन के भीतर अंतरराज्यीय गिरोह द्वारा की गई दूसरी थार चोरी की वारदात का भी खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की महिंद्रा थार बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहचान से बचने के लिए थार में लगा जीपीएस तोड़कर फेंक दिया था। इसके बाद नेगड़िया टोल नाके को तोड़ते हुए बिना टोल दिए वाहन लेकर फरार हो गए थे। गिरफ्तार आरोपीकरण सिंह पुत्र संजय सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी केएच नंबर 1283, के ब्लॉक, गली नंबर 15, स्वरूप नगर, बीटीसी दौलतपुर, थाना स्वरूप नगर, उत्तर पश्चिम दिल्ली। हरप्रीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी सेक्टर नंबर 45-6, चंडीगढ़, वर्तमान निवासी 255, अंसल सेक्टर-116, खरड़-लांडरा रोड, बलौंगी, मोहाली, करणवीर पुत्र सोडी, उम्र 25 वर्ष, निवासी प्रतापपुर, लोहाल प्रतापपुर, थाना जमशेद, जिला जालंधर, पंजाब। पुलिस तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ में उदयपुर सहित अन्य क्षेत्रों में वाहन चोरी की और वारदातों तथा चोरी के वाहनों की बरामदगी से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। पुलिस टीमकार्रवाई में अम्बामाता थानाधिकारी हुकम सिंह, सहायक उप निरीक्षक योगेश कुमार, हेड कांस्टेबल राजपाल, कांस्टेबल सुमेर बिश्नोई, राजकमल, लालचंद तथा साइबर सेल के कांस्टेबल लोकेश रायकवाल शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयसागर बांध की बायीं मुख्य नहर से 27.615 किमी लंबा फीडर प्रस्तावित,17 गांवों की 3676 हैक्टेयर भूमि को मिलेगा सिंचाई जल