24 News Update उदयपुर, 3 सितंबर। राज्य सरकार की ‘हरियालो राजस्थान’ पहल के तहत महाराणा प्रताप खेलगांव में ‘मां यशोदा के नाम’ अभियान के अंतर्गत सघन पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। खेल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार, औषधीय और छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में नीम के साथ गुलाब, जामुन, अनार सहित अन्य फलदार पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण के बाद अधिकारियों, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा का संकल्प लिया। खिलाड़ियों को मिलेगा स्वच्छ वातावरणजिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य खेलगांव परिसर को हरा-भरा बनाने के साथ यहां अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए आने वाले खिलाड़ियों को स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि नीम जैसे औषधीय पौधे वातावरण को शुद्ध करने में सहायक होंगे, जबकि फलदार पौधे परिसर की सुंदरता बढ़ाने के साथ स्थानीय पक्षियों और जीव-जंतुओं के लिए भी उपयोगी साबित होंगे।उन्होंने कहा कि ‘मां यशोदा के नाम’ अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को भावनात्मक जुड़ाव से जोड़ने का प्रयास किया गया है। लोगों में पौधों की उसी तरह देखभाल करने की भावना विकसित की जा रही है, जिस तरह एक मां अपने बच्चे की देखभाल करती है।कार्यक्रम में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने भी पौधे लगाए। इस दौरान वालीबाल प्रशिक्षक अजीत कुमार जैन, योगा प्रशिक्षिका रीना पुरोहित, जूडो प्रशिक्षक चाहत जैन, एथलेटिक्स प्रशिक्षक प्रवीण सिंह व अरविंद कुमार, हॉकी प्रशिक्षिका कनिष्का चौहान, लॉन टेनिस प्रशिक्षक खेमराज गमेती, बास्केटबॉल प्रशिक्षिका उषा आचरज, वालीबाल प्रशिक्षक नन्दनी गुर्जर, तीरंदाजी प्रशिक्षक चेतन मेहरा, राधेश्याम सुथार, हर्ष तलेसरा, दशरथ सिंह, गजेन्द्र सिंह, भैरूसिंह सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नीट अभ्यर्थियों के लिए 6 सितंबर को विशेष काउंसलिंग सेमिनार बागियों की वापसी से महकी दलों की बगिया, कई जगह अब भाजपा—कांग्रेस में सीधा मुकाबला