24 News Update उदयपुर। निकाय चुनाव में नामांकन वापसी के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस ने बागियों को मैदान से हटाने में पूरी ताकत झोंक दी। दोपहर 3 बजे नाम वापसी की समयसीमा खत्म होने तक कई निर्दलीय और बागी प्रत्याशियों ने पर्चे वापस ले लिए। सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड 24 की रही, जहां भाजपा के पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी के सामने उतरे निर्दलीय चेतन कुमावत ने नामांकन वापस लेकर चुनावी समीकरण बदल दिया। अब यहां सिंघवी और कांग्रेस की दीपिका कुमावत के बीच सीधी टक्कर होने जा रही है। चेतन कुमावत के चलते बीजेपी खेमे में चिंता थी व वोट कटने का डर था। अब भाजपा प्रत्याशी पारस सिंघवी को राहत मिली है। कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका कुमावत के सामने अब मुकाबला सीधे भाजपा के मजबूत चेहरे से होने से फाइट टफ हो गई है।नाम वापसी के अंतिम दिन दोनों दलों की सबसे बड़ी चिंता अपने-अपने बागी रहे। कांग्रेस की ओर से फतहसिंह राठौड़ और रघुवीर सिंह मीणा सहित नेताओं ने बागियों से लगातार संपर्क किया। पार्टी नेताओं ने कई प्रत्याशियों को भविष्य में संगठन में जिम्मेदारी और राजनीतिक अवसर देने का भरोसा देकर नामांकन वापस कराने में सफलता हासिल की।वार्ड 45 में कांग्रेस को राहत मिली। निर्दलीय अजहर मंसूरी ने नामांकन वापस ले लिया। रघुवीर सिंह मीणा और गणेश मेघवाल ने समझाया था। अजहर के मैदान में रहने पर कांग्रेस प्रत्याशी पंकज सुखवाल के वोट बंटने की चर्चा थी। इससे पहले बुधवार को कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने पर्चे वापस लिए। वार्ड 80 के हितेश कुमार प्रजापत, वार्ड 5 के प्रताप सिंह चौहान, वार्ड 61 की सुशीला सुथार, वार्ड 12 के राकेश सेन और दिनेश वसीटा, वार्ड 9 के रवि नलवाया, वार्ड 33 के अशोक कुमार शाह और वार्ड 14 के हर्ष वैष्णव शामिल रहे। इनमें रवि नलवाया कांग्रेस के बागी नेता थे।नामांकन की तस्वीर साफ होने के साथ ही अब चुनावी जंग पूरी तरह प्रचार पर आ गई है। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्डों में चुनाव कार्यालय खोल दिए हैं। कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। भाजपा अपने पिछले 6 बोर्ड के काम गिनाकर वोट मांग रही है, जबकि कांग्रेस इन्हीं मुद्दों को आधार बनाकर भाजपा को घेरने में जुटी है।इधर भाजपा ने उदयपुर नगर निगम चुनाव के लिए स्थानीय स्तर पर अलग घोषणा पत्र भी जारी कर दिया। राजेन्द्र राठौड़ और गजपालसिंह की मौजूदगी में इसका विमोचन किया गया। घोषणा पत्र में भाजपा का बोर्ड बनने पर शहर में कराए जाने वाले विकास कार्यों और योजनाओं को प्रमुखता दी गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खेलगांव में ‘मां यशोदा के नाम’ अभियान के तहत सघन पौधरोपण उदयसागर बांध की बायीं मुख्य नहर से 27.615 किमी लंबा फीडर प्रस्तावित,17 गांवों की 3676 हैक्टेयर भूमि को मिलेगा सिंचाई जल