24 News Update उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में जिले में दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुखेर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही और कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। मामले में उसके साथी आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।पुलिस के अनुसार 25 अगस्त 2025 को अम्बेरी, उदयपुर निवासी खेमराज पटेल ने सुखेर थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसकी हीरो कंपनी की स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल 21 अगस्त 2026 की रात अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। रिपोर्ट के आधार पर सुखेर थाने में प्रकरण संख्या 368/2025 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए थानाधिकारी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम में सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार 1561, कांस्टेबल अचलाराम 550, प्रदीप कुमार 3092, भारत सिंह 1499, दिलीप कुमार 1314 और कैलाश कुमार 2435 को शामिल किया गया।पुलिस टीम ने घटनास्थल के साथ ही थाना क्षेत्र और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा तकनीकी सूचना और मानव सूचना तंत्र की मदद से संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। जांच के दौरान पुलिस ने मोवाराम पुत्र सवाराम निवासी वासिया फली, कोयलवाव, थाना नाना, जिला पाली को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर सुखेर थाना क्षेत्र सहित अन्य स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदातें करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही और उसके कब्जे से कुल 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। एक बाइक से पहुंचते, रेकी के बाद करते थे चोरीपुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर शहर और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचते थे। वहां खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी करने के बाद मौका देखकर वाहन चोरी कर लेते थे। चोरी की मोटरसाइकिलों को वे अपने गांव के पास भीमाणा के जंगल में किसी सुनसान स्थान पर छिपाकर रखते थे। बाद में इन्हें बेचने की तैयारी की जाती थी।पुलिस अब बरामद की गई 12 मोटरसाइकिलों के संबंध में दर्ज अन्य प्रकरणों की भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका और चोरी किए गए वाहनों की बिक्री के संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस टीम की भूमिकाइस कार्रवाई में सुखेर थानाधिकारी उपनिरीक्षक अमर सिंह के साथ सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह चारण, हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार 1561, कांस्टेबल अचलाराम 550, प्रदीप कुमार 3092, भारत सिंह 1499, दिलीप कुमार 1314 और कैलाश कुमार 2435 शामिल रहे। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल अचलाराम की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 7 हजार पार पहुंचा जिंक सिटी हाफ मैराथन का रजिस्ट्रेशन, लॉन्च हुआ खास ‘जिंक फिनिशर मेडल’ नवागंतुक विद्यार्थियों को समझाई मतदान प्रक्रिया, जागरूकता रैली निकालकर दिया मतदाता सहभागिता का संदेश