24 News update उदयपुर, बाघपुरा। थाना बाघपुरा क्षेत्र में हुए एक हत्या के मामले में तीन माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल तथा वृताधिकारी वृत झाड़ोल श्री नेत्रपाल सिंह के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी बाघपुरा श्री वेलाराम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र शंकरलाल निवासी नैनबारा, थाना बाघपुरा को गिरफ्तार किया। आरोपी वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहा था और अपनी पहचान छिपाकर अन्यत्र ठिकानों पर रह रहा था। घटना का विवरण: दिनांक 17 मार्च 2025 को नैनबारा निवासी रमजा उर्फ रणजीत पुत्र नरेश डामोर और मदन पुत्र नगजी होनात मोटरसाइकिल पर दुकान से सामान लेने जा रहे थे। रास्ते में शंकर उर्फ नाथू भगोरा और उसके साथ 7-8 अन्य लोगों ने मदन को रोका और उस पर लात-घूंसे और चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में रणजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रकरण में हत्या, साजिश और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अब तक इस मामले में कुल 12 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 को पहले ही पकड़ लिया गया था। गिरफ्तारी में शामिल टीम: श्री वेलाराम, थानाधिकारी, बाघपुरा (टीम प्रभारी) श्री लालाराम, हैडकांस्टेबल नं. 146 श्री भेरूलाल, हैडकांस्टेबल नं. 2487 श्री महेन्द्र सिंह, कांस्टेबल नं. 2761 श्री लोकेश रायकवाल, कांस्टेबल नं. 2252, साइबर सेल Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में बाल विवाह उन्मूलन हेतु जिला स्तरीय संवाद, समन्वित प्रयासों पर दिया जोर रहागीर से मारपीट कर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद करने का प्रयास जारी