उदयपुर, 27 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के मंत्र ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ की अवधारणा को केंद्र में रखकर उदयपुर में 2 से 5 अक्टूबर तक आयोजित होने वाला चार दिवसीय स्वदेशी मेला-2026 अब धीरे-धीरे आकार लेने लगा है। आरसीए मैदान में मेले के लिए भव्य डोम तैयार किए जा रहे हैं और निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। दूसरी ओर मेले में अपने स्वदेशी उत्पादों को प्रदर्शित करने के इच्छुक उद्यमियों और व्यापारियों में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। स्टॉल बुकिंग का सिलसिला लगातार जारी है। मेले की अंतिम तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर मेला संयोजक समिति की बैठक मेला संयोजक मनोज जोशी एवं राजकुमार शर्मा के सान्निध्य में हुई। बैठक में आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए जिम्मेदारियां तय की गईं। मनोज जोशी ने कहा कि स्वदेशी मेला केवल खरीदारी और प्रदर्शनी का आयोजन नहीं, बल्कि स्थानीय उद्योग, स्वदेशी उत्पाद, उद्यमिता और रोजगार को प्रोत्साहन देने का प्रभावी मंच बनेगा। साथ ही, नागरिकों में स्थानीय उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी मेले का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। बैठक में मेला कार्यालय प्रमुख बृज मोहन भाटी, सुरेश मेनारिया, सोशल मीडिया एवं मार्केटिंग संयोजक पुल्किता जोशी, मेला सुरक्षा प्रमुख उमा प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, विवेक भटनागर, जितेंद्र चौधरी और अमरसिंह सहित मेला संयोजक समिति के सदस्य मौजूद रहे। महिला समिति की ओर से अनिता जोशी, उपासना, सोनिया सहित अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में सहभागिता की। आरसीए मैदान में तेजी से तैयार हो रहे डोम मेला मीडिया प्रवक्ता डॉ. अवनीश व्यास ने बताया कि आरसीए ग्राउंड में विभिन्न डोम के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। मेले की तैयारियों को लेकर उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के प्रतिनिधि एवं मेला संयोजक मनोज जोशी ने मैदान पहुंचकर निर्माण कार्य का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी ली। हर डोम की व्यवस्था के लिए अलग जिम्मेदारी मेले में अलग-अलग गतिविधियों और प्रदर्शनों के लिए तैयार किए जा रहे डोम की व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां तय की गई हैं। संबंधित समितियां अपने-अपने डोम में उद्यमियों, व्यापारियों और आगंतुकों की सुविधाओं पर नजर रखेंगी। प्रवेश व्यवस्था से लेकर सुरक्षा, पेयजल, आवागमन और अन्य आवश्यक सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्थानीय उत्पादों को मिलेगा व्यापक बाजार स्वदेशी मेला-2026 में उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों के लघु एवं मध्यम उद्यमियों, कुटीर उद्योगों, महिला उद्यमियों तथा विभिन्न स्वदेशी उत्पादों को व्यापक मंच उपलब्ध कराया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमी और प्रतिष्ठान मेले में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के माध्यम से सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाएंगे। आयोजकों के अनुसार मेले का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करना और लोगों को अपने आसपास तैयार होने वाले उत्पादों से जोड़ना है। ऐसे में आरसीए मैदान में तैयार हो रहे डोम के साथ अब शहर में स्वदेशी मेले को लेकर माहौल भी बनने लगा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हिरण मगरी अग्रवाल समाज समिति की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, नववर्ष कार्यक्रम को लेकर बनी रूपरेखा फतह एकेडमी के खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल में लहराया परचम, बालक-बालिका दोनों टीमों ने जीते कांस्य पदक