सेवा संकल्प को मिला जनसमर्थन,विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर की ऐतिहासिक सफलता, सामूहिक सहभागिता से साकार हुआ सेवा यज्ञ 24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख) । हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी (पंजी.) के तत्वावधान में तथा भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई,राजस्थान जयपुर के अनुभवी एवं विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों के सहयोग से आयोजित दसवें विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का मंगलवार को छठे दिन सफल,गरिमामय एवं भावनात्मक समापन हुआ।यह नेत्र चिकित्सा शिविर 25 दिसम्बर 2025 से निंबाहेड़ा के पेच एरिया परिसर में आयोजित किया गया,जिसमें चित्तौड़गढ़ एवं प्रतापगढ़ जिले सहित मालवा क्षेत्र तथा दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में नेत्र रोगी उपचार हेतु पहुंचे। शिविर के दौरान सैकड़ों रोगियों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई,वहीं चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत चयनित रोगियों के सफल नेत्र ऑपरेशन कर उन्हें पुनः स्पष्ट दृष्टि प्रदान की गई।पुण्य स्मृति में आयोजित सेवा यज्ञ यह विशाल मानवीय सेवा शिविर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी (पंजी.) के मुख्य ट्रस्टी उदयलाल आंजना के सुपुत्र,छोटी सादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान एवं सोसायटी के मुख्य ट्रस्टी मनोहरलाल आंजना के भतीजे स्वर्गीय श्री हरीश आंजना,मातुश्री स्वर्गीय श्रीमती गोपीबाई जी आंजना,पिताश्री स्वर्गीय श्री भेरूलाल जी आंजना एवं बहिन स्वर्गीय श्रीमती कमला बाई जी आंजना की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया।इस सेवा अभियान के माध्यम से दिवंगत आत्माओं को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया।अंतिम दिन रोगियों को परामर्श एवं सुरक्षित डिस्चार्ज,शिविर के अंतिम दिन ऑपरेशन उपरांत रोगियों की आंखों की समुचित जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय,परामर्श,सावधानियों की जानकारी एवं दवाइयों की सलाह दी गई। इसके पश्चात सभी रोगियों को उनके परिजनों के साथ सुरक्षित रूप से डिस्चार्ज किया गया। चिकित्सकीय टीम द्वारा भविष्य में नियमित नेत्र जांच एवं देखभाल को लेकर विशेष मार्गदर्शन भी दिया गया।सहयोगकर्ताओं के प्रति हृदय से आभारहरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी (पंजी.) द्वारा इस पुनीत सेवा अभियान को सफल बनाने में भ्रमण शील शल्य चिकित्सा ईकाई राजस्थान जयपुर स्टाफ से शिविर प्रभारी डॉ पूनम गुप्ता,डॉ सिद्धेश विक्रमादित्य गर्ग,अमर चंद नावरिया,इंद्रा शर्मा,मनोज महोलिया,रामस्वरूप महावर,खेमराज चौधरी,मुकेश कुमार कुमावत,जगदीश नारायण वर्मा,विमल मौर्य,राजेंद्र कुमार शर्मा,किशन सिंह,रामसिंह, भोमाराम,कैलाश चंद्र,दिलीप सिंह एवं बाबूलाल,शिविर में जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ राघव ,डॉ राशिद खान,डॉ हरलाल, डॉ महेंद्र कुमार वर्मा,डॉ दशरथ अंजना,डॉ मोहम्मद ईरशाद शेखएडॉ लोकेश,डॉ अशोक झिंझाडिया,डॉ सुमन देवी,डॉ देवेंद्र,डॉ कपिल जिज्ञासु व जितेंद्र सिंघवी,पवन रैगर,पूरण नायमा,नदीम मेव,अनिल धाकड़,निरंजन सिंह,कृष्णा कुमारी,महेश नागर,सुनील कुमावत,हाजी मोहम्मद,शिवराम सिंह,राहुल तेली,शोएब मेव,सुरेश मीणा,भूपेंद्र,आदित्या यादव,मीनाक्षी पंचोली,रिद्धिमा कुमावत,शुभम गोयल,मंसूर अहमद,अनिल शर्मा,विनोद कुमार टेलर,लोकेश कुमावत,सागर कुमार उपाध्यक्ष,प्रेम मीणा,विकास माली एवं महावीर नागौरी,हरीश शर्मा,ऋषि आचार्य तथा नेत्र विशेषज्ञों,चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले आमजन,गणमान्य नागरिक,ईष्ट मित्रगण,शुभचिंतक,क्षेत्र की समस्त स्वयंसेवी संस्थाएं,सामाजिक संगठन,समाजसेवी,वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिकगण,आयुष युवा शक्ति के सदस्यगण,कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण,समस्त अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी,युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई परिवार तथा यू बी आंजना ग्रुप कंपनियों के समस्त कर्मचारियों,स्टाफ कर्मियों तथा मीडियाकर्मियों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे रू मुख्य ट्रस्टी मनोहर लाल आंजना हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी (पंजी.) के सचिव डॉ.जगन्नाथ सोलंकी ने बताया कि सोसायटी द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के निःशुल्क,सेवा-आधारित एवं जनकल्याणकारी चिकित्सा शिविरों का निरंतर आयोजन किया जाता रहेगा,जिससे जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नगर परिषद निंबाहेड़ा के विकास कार्यों का विधायक कृपलानी ने 5 घंटे तक किया व्यापक निरीक्षण गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता से हों कार्य, जनसुविधा सर्वोपरिदृ विधायक कृपलानी ’विद्युत कार्य करने के दौरान 11 हजार केवी करंट लगने से कर्मचारी की मौत’