24 News update शाहपुरा. शाहपुरा में 29 जुलाई को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा के निर्देशानुसार बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा की सचिव रश्मि आर्य ने उपकारागृह शाहपुरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान सचिव रश्मि आर्य ने बंदियों से भोजन की गुणवत्ता, समय पर भोजन उपलब्ध होने, चिकित्सा सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, दैनिक आवश्यकताओं एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी चर्चा कर उनकी शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।
इस दौरान जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। उपकारागृह में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की संख्या, उनकी कार्यशील स्थिति तथा जेल परिसर की निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान पाई गई कुछ कमियों के संबंध में सचिव ने जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए, ताकि बंदियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें तथा जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी बन सके।
निरीक्षण के समय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा के निजी सहायक दीपक अग्रवाल, तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव आजाद मोहम्मद, पैरालीगल वॉलंटियर (पीएलवी) रीना देवी, उपकारापाल किशन लाल मीणा सहित जेल प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के समय उपकारागृह शाहपुरा में कुल 38 बंदी निरुद्ध पाए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर ऐसे निरीक्षण किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य बंदियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना, उन्हें आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराना तथा जेलों में मानवीय एवं संवेदनशील वातावरण बनाए रखना है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading