24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। सूरजपोल थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। मामले में कार्रवाई उस समय शुरू हुई जब सूरजपोल निवासी शिवांग साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 अगस्त की रात करीब 8.25 बजे वह अपने चाचा संजय साहू के साथ मकबरा मस्जिद के पास स्थित विकास जूस सेंटर पर जूस पीने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल को दुकान के बाहर खड़ी किया और अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वे वापस बाहर निकले तो मोटरसाइकिल गायब थी। इस संबंध में थाना सूरजपोल में प्रकरण संख्या 285/13.08.2025 भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा तथा वृत्ताधिकारी छगन पुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी रतन सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी निगरानी और आसूचना के आधार पर चोरी में लिप्त आरोपी मुकेश पुत्र भागचन्द्र, निवासी रेगर मोहल्ला, रेलमगरा (जिला राजसमंद) हाल निवासी इटाली, कच्ची बस्ती फतहनगर (जिला उदयपुर) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया है और उससे घटना में प्रयुक्त अन्य विवरण भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अग्रिम पूछताछ के आधार पर यह भी पता लगा रही है कि आरोपी अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है या नहीं। इस कार्रवाई में थानाधिकारी रतन सिंह चौहान, एएसआई वसंत कुमार मीणा, कांस्टेबल भावेश और महिपाल सिंह शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सायरा में डकैती के मामले में फरार 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 पहले हो चुके हैं गिरफ्तार साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश — 30 दिन से अधिक पुराने मामलों पर मांगा जवाब