24 News udpate निंबाहेड़ा कविता पारख । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित किए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत रविवार को सुबह 11रू00 बजे पेच एरिया स्थित ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत हुई। इस बैठक में एआईसीसी द्वारा नियुक्त जिला पर्यवेक्षक सुभाषिनी यादव एवं पीसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक छोटूराम मीणा के मुख्य आतिथ्य में आहूत हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने की।बैठक में निंबाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी ब्लाक तथा नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों,कांग्रेस मंडल अध्यक्षों,जनप्रतिनिधियो,समस्त अग्रिम संगठनों से जुड़े अध्यक्षगणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर संगठन सृजन अभियान की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई तथा कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत,सक्रिय व सशक्त बनाने के उपायों पर विचार विमर्श किया गया। पर्यवेक्षक दल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर संगठन की जमीनी स्थिति की जानकारी ली और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा,रीति नीति व जनसंपर्क को और अधिक सशक्त बनाने के सुझाव लिए। बैठक के प्रारंभ में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने एआईसीसी पर्यवेक्षक सुभाषिनी यादव तथा पीसीसी पर्यवेक्षक छोटूराम मीणा का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं उपर्णा पहनाकर अभिनंदन किया गया।पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने अपने संबोधन में उपस्थित कांग्रेसजनों से कहा की संगठन सृजन अभियान का मूल उद्देश्य कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना,नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना और कांग्रेस पार्टी की नीति व विचारधारा को आमजन तक पहुंचाना है। इस अभियान के तहत कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व यह चाहता है कि पार्टी का बूथ लेवल का कार्यकर्ता भी जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष बनाने में अपनी राय रखें, ताकि संगठन को मजबूत एवं सर्वमान्य नेतृत्व मिल सके। इसी कड़ी में प्रत्येक कार्यकर्ता पर्यवेक्षकों को अपनी राय अवश्य दे।चित्तौड़गढ़ जिला पर्यवेक्षक सुभाषिनी यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी नेतृत्व चाहते है कि जिले की कमान ऐसे मजबूत व्यक्ति के हाथ में जाए,जो पूरे जिले से गुटबाजी खत्म करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चले और आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति मजबूत हो। इसलिए सभी कार्यकर्ता उसी अनुसार अपनी राय दें,क्योंकि बिना आपकी राय के जिला अध्यक्ष का चयन किया जाना संभव नहीं है।प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं सह प्रभारी छोटूराम मीणा ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ-साथ प्रदेश नेतृत्व भी चाहता है कि हर जिले में मजबूत कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष बने ताकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभी निर्देशों की पालना मजबूती से की जा सके एवं सरकार के विरुद्ध चलाए जाने वाले अभियानों में कार्यकर्ता सक्रियता से भाग ले सके। बैठक के समापन पर उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।संगठन सृजन अभियान की उक्त बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाषचन्द्र शारदा,ज़िला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गोपाललाल आंजना,पुरुषोत्तमलाल झंवर,ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सम्पत धाकड़,नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी ने भी बैठक को संबोधित किया।इस अवसर पर छोटीसादड़ी की पूर्व नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमति फातेमा बोहरा,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल,चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना,जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गोपाल जाट,नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी,छोटीसादड़ी ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश जाट,मनोहर सिंह मीणा,रामगोपाल वैष्णव, पूर्व प्रधान प्रहलाद जटिया, प्रबोध शर्मा,नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पारख,सेवादल कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता,किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंकित जाट,कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश माली,कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ अध्यक्ष अहमद हुसैन,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल,ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत जाट,कांग्रेस एस सी प्रकोष्ठ अध्यक्ष ललित पहाड़िया,सेवादल कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष उदित मीणा,निंबाहेड़ा एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष दीपक धाकड़,नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमिल,आदिवासी कांग्रेस प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजू भील,एनएसयूआई के ब्लाक अध्यक्ष भंवर सिंह शक्तावत,नगर एनएसयूआई अध्यक्ष राहुल सेन,अरनिया जोशी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष आज़ाद बापू,लसडावन कांग्रेस मंडल अध्यक्ष विक्रम अहीर,कनेरा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष कमलेश धाकड़,करजू कांग्रेस मंडल अध्यक्ष निर्मल पारीक,कारूंडा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गुलाब धाकड़ एवं भाट खेड़ी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जगदीश धाकड़,पूर्व क्रेता व्यापार संघ अध्यक्ष बाबूलाल आंजना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन,जनप्रतिनिधिण,अग्रिम संगठनों से जुड़े समस्त पदाधिकारीगण,नगर महिला कांग्रेस की महिला पदाधिकारीगण,गणमान्यजन इत्यादि उपस्थित रहे । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सीबीआई अधिकारी बनकर डिजिटल गिरफ्तारी कर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, चित्तौड़गढ़ साइबर थाना पुलिस ने दिल्ली और यूपी से तीन आरोपी पकड़े, एक बाल अपचारी डिटेन निंबाहेड़ा ब्लॉक की फलवा एवं कारूंडा पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर का सफल आयोजन