24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। सहस्त्र बड़ी औदिच्य ब्राह्मण समाज जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ, समाज सुधार व विकास पर व्यापक चर्चा की गई। समारोह में पदाधिकारियों को पद व कर्तव्यों की शपथ दिलाने के साथ ही सामाजिक सुधार व विकास के कई बिंदुओं पर व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के जिला अध्यक्ष डॉ. हितेश रावल (पूंजपुर) ने की। मुख्य अतिथि हेमंतदादा पाठक और विशिष्ट अतिथि हेमेंद्र उपाध्याय, हेमेंद्र भट्ट (नंदौड़), सागवाड़ा इकाई अध्यक्ष विनय शुक्ला, रमेशचंद्र भट्ट (भीलूड़ा) और महिला सदस्य हेमलता लोकेश पाठक रहे। सचिव रमेश पाठक ने स्वागत उद्बोधन दिया। साथ ही पिछले डेढ़ माह में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन पढ़ा। सचिव पाठक ने अध्यक्ष रावल द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए समस्त समाजजनों से बेणेश्वर में भवन निर्माण के साथ सामाजिक सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों में सहयोग करने की अपील की। समाज के अध्यक्ष व वरिष्ठजनों ने कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाया। साथ ही सभी ग्रामीण इकाइयों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि हेमंतदादा पाठक ने शपथ दिलवाई।हेमेंद्र उपाध्याय ने समाज की ओर से निर्धारित नियमों का पालन करने व समाज सुधार के कार्यों में सहयोग करने की अपील की। हेमा पाठक ने मृत्यु के प्रसंग में तिये की बैठक का मुद्दा रखते हुए सभी की सहमति मांगते हुए कहा कि किसी की मृत्यु के उपरांत 12 दिन तक चलने वाली बैठक में सुधार कर उसे तीन दिन के लिए पाबंद किया जाए। इसके अलावा मांगलिक अवसरों पर निमंत्रण पत्रिका को व्हाट्सऐप व सोशल मीडिया के माध्यम से भेजने व उसे स्वीकार करने का सुझाव रखा। इस पर जिलाध्यक्ष रावल ने समर्थन मांगा, जिस पर सभी ने बहुमत से समर्थन किया। हेमेंद्र भट्ट ने कहा कि अध्यक्ष पद ग्रहण के बाद भवन निर्माण के लिए राशि संग्रह, समाज का रजिस्ट्रेशन और इकाई स्तर पर महिला कार्यकारिणी के गठन जैसे कार्यों को गति मिली है। हेमंतदादा पाठक ने सुशासन दिवस व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर हुए समारोह को ऐतिहासिक बताया। समाज अध्यक्ष डॉ. रावल ने बताया कि कम समय में 101 से अधिक भामाशाहों से 13 लाख रुपये से अधिक राशि एकत्रित की गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अयोध्या हनुमानगढ़ी महंत के सागवाड़ा आगमन पर किया भव्य स्वागत ईश्वर दर्शन के लिए चाहिए दिव्य दृष्टि – साध्वी गरिमा