24 News Update उदयपुर. बिहार निवासी सुजीत कुमार के भाई अहमदाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सुजीत कुमार अपने भाई का मृत शरीर अहमदाबाद से बिहार ले जाते वक्त काया उदयपुर में एम्बुलेंस का एक्सीडेंट हो गया। जिससे सुजीत कुमार घायल हो गया। घायल सुजीत कुमार को एमबी अस्पताल के ट्रॉमा इमरजेंसी में 30 दिसंबर को प्रातः 7:30 बजे भर्ती कराया गया। सुजीत कुमार के पास एक बैग था। जिसे सुरक्षित रखा गया। ट्रोमा इमरजेंसी की प्रभारी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर शर्मिला माली ने सभी की उपस्थिति में बैग खोला जिसमें 1458 00 रू निकले। जिसे सभी स्टाफ की उपस्थिति में सुमित कुमार को नर्सिंग ऑफिसर नीता नवल ,अनुराधा पारीक, पुष्पा ,तमन्ना, डिंपल, शिवानी ,लावारिस मरीज के कोऑर्डिनेटर पंकज जैन, एंबुलेंस ड्राइवर हेमेंद्र, मोहम्मद शाहिद , वार्ड लेडी एवं वार्ड बॉय की उपस्थिति में बैग एवं 145800 रूपए सुपुर्द किये ।आरएनए उदयपुर के सम्भागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि एमबी हॉस्पिटल की नर्सेज ईमानदारी से घायल मरीजों की सेवा करने  के साथ बीमार के बहुमूल्य सामान की भी सुरक्षा करती हैं और ईमानदारी के साथ उसे पुनः मरीज एवं उनके परिजनों तक पहुंचाने का कार्य भी पूर्ण ईमानदारी के साथ करती हैं ।जो एक सराहनीय कार्य हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading