24 News Update उदयपुर। बावलवाड़ा थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले चार वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है।यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशों तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी ऋषभदेव राजीव राष्ट्र के सुपरविजन में की गई। लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपीथानाधिकारी गणपत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने प्रकरण संख्या 103/2022 धारा 457, 380 भादस तथा प्रकरण संख्या 05/2025 धारा 331(4), 305(A), 61(1)(a) बीएनएस और धारा 193(9), 335(1) बीएनएसएस के तहत वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हाजा उर्फ डॉन उर्फ शैलेष उर्फ बटका उर्फ रमेश पुत्र भगवाना, उम्र 35 वर्ष, निवासी लराठी फला वांदेला, थाना खेरवाड़ा, जिला उदयपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। वह गुजरात और मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भेष बदलकर और नाम बदलकर छिपता रहा। पुलिस टीम की भूमिकाइस कार्रवाई में थानाधिकारी गणपत सिंह के साथ निम्न अधिकारी एवं जवान शामिल रहे—कासिम दुल्ला, एएसआईलक्ष्मण लाल, हैड कांस्टेबल 853गजेन्द्र, कांस्टेबल 3335शिवप्रकाश, कांस्टेबल 2510राकेश, कांस्टेबल 1782शान्तिलाल, कांस्टेबल 3185गजराज, कांस्टेबल 3160लोकेश रायकवाल, कांस्टेबल (साइबर सेल, उदयपुर) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation घासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 302 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त भीण्डर पुलिस की कार्रवाई: स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय प्रकरण का हुआ निस्तारण