24 News Update उदयपुर. बिहार निवासी सुजीत कुमार के भाई अहमदाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सुजीत कुमार अपने भाई का मृत शरीर अहमदाबाद से बिहार ले जाते वक्त काया उदयपुर में एम्बुलेंस का एक्सीडेंट हो गया। जिससे सुजीत कुमार घायल हो गया। घायल सुजीत कुमार को एमबी अस्पताल के ट्रॉमा इमरजेंसी में 30 दिसंबर को प्रातः 7:30 बजे भर्ती कराया गया। सुजीत कुमार के पास एक बैग था। जिसे सुरक्षित रखा गया। ट्रोमा इमरजेंसी की प्रभारी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर शर्मिला माली ने सभी की उपस्थिति में बैग खोला जिसमें 1458 00 रू निकले। जिसे सभी स्टाफ की उपस्थिति में सुमित कुमार को नर्सिंग ऑफिसर नीता नवल ,अनुराधा पारीक, पुष्पा ,तमन्ना, डिंपल, शिवानी ,लावारिस मरीज के कोऑर्डिनेटर पंकज जैन, एंबुलेंस ड्राइवर हेमेंद्र, मोहम्मद शाहिद , वार्ड लेडी एवं वार्ड बॉय की उपस्थिति में बैग एवं 145800 रूपए सुपुर्द किये ।आरएनए उदयपुर के सम्भागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि एमबी हॉस्पिटल की नर्सेज ईमानदारी से घायल मरीजों की सेवा करने के साथ बीमार के बहुमूल्य सामान की भी सुरक्षा करती हैं और ईमानदारी के साथ उसे पुनः मरीज एवं उनके परिजनों तक पहुंचाने का कार्य भी पूर्ण ईमानदारी के साथ करती हैं ।जो एक सराहनीय कार्य हैं।
एमबी हास्पिटल की नर्सेज ने सुजीत कुमार को सौंपे एक लाख पैंतालीस हजार आठ सौ रुपए

Advertisements
