24 News Update उदयपुर। उदयपुर में भारतीय नववर्ष के स्वागत को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए शहर में सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला घोषित की गई। इस बार नववर्ष उत्सव में परंपरा और आधुनिक संगीत का अनोखा संगम देखने को मिलेगा, जहां प्रसिद्ध कलाकार रेपरिया बालम फेम अशोक विश्नोई अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे।समिति के संयोजक डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने बताया कि 22 मार्च को आयोजित धर्मसभा के दौरान शाम 7 बजे रेपरिया बालम की प्रस्तुति होगी। अपने अनोखे अंदाज में राजस्थानी लोकधुनों और हिप-हॉप शैली को मिलाकर गाने वाले अशोक विश्नोई युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं। जयपुर निवासी अशोक विश्नोई ने वर्ष 2014 में अपने चर्चित गीत “म्हारो राजस्थान” से व्यापक पहचान बनाई थी।उन्होंने बताया कि रेपरिया बालम ने महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, राणा सांगा और मेवाड़ की वीर परंपरा पर आधारित कई प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए हैं। उनकी रैप शैली में देशभक्ति और इतिहास का मिश्रण युवाओं को विशेष रूप से आकर्षित करता है। दो प्रमुख आयोजन होंगे आकर्षण का केंद्रसमिति की बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार 18 मार्च को सायं 3 बजे भगवा चार पहिया वाहन रैली निकाली जाएगी। यह रैली महाकाल मंदिर से प्रारंभ होकर टाउन हॉल तक पहुंचेगी।इसके बाद 22 मार्च को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें संतजन और मातृशक्ति का विशेष सानिध्य रहेगा। शोभायात्रा में विभिन्न समाजों की ओर से आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी और लगभग 100 झांकियां इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होंगी। समाज स्तर पर बैठकों का निर्णयबैठक में उपस्थित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने तय किया कि आगामी दिनों में प्रत्येक समाज स्तर पर अलग-अलग बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि नववर्ष उत्सव में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आरपीएससी सहायक आचार्य (संगीत गायन) परीक्षा में विनीमा जांगिड़ ने प्राप्त किया प्रदेश में प्रथम स्थान बिना चेतावनी वाले तंबाकू उत्पादों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 65 हजार से अधिक सिगरेट और 11 हुक्के जब्त