24 News Update उदयपुर. उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर कौन कितना गहरे पानी में है इसकी कलई अब खुलती नजर आ रही है। कल सीएम के सामने भाजपा के आला नेताओं और जन प्रतिनिधियों का जो ठंडा रवैया रहा उसने उदयपुर के वकीलों को आक्रोशित कर दिया है। आज इसका असर हाईकोर्ट बैंच के लिए होने वाले मासिक प्रदर्शन में भी देखने को मिला। वक्ताओं ने खुलकर अपनी बात रखी और नेताओं की अपने भाषणों में जमकर खबर ली। साफ व दो टूक कहा कि आंदोलन नेताओं के भरोसे नहीं हो रहा है। अधिवक्ता इस मुद्दे पर बरसों से संघर्ष करते आ रहे हैं व अब निर्णायक संघर्ष के लिए संगठन की एक आवाज पर तैयार और तत्पर हैं। आज वकीलों ने न्यायिक कार्यों का पूरी तरह बहिष्कार किया, जिससे कोर्ट की कार्रवाई पर भी असर हुआ। धरने के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्रित हुए और बारी-बारी से अपनी बात रखते हुए दशकों पुरानी मांग को उदयपुर और संभाग के हक में जरूरी बताया। वक्ताओं ने कल के घटनाक्रम पर आक्रोश जताया व कहा कि अब आंदोलन और तेज किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सोहराबुद्दीन के भाइयों की अपील खारिज, सभी 22 आरोपियों को बॉम्बे हाईकोर्ट ने किया बरी, विस्तृत आदेश बाद में जारी करेगा कोर्ट लेकसिटी में बाइक चोर गिरोह हो गया बेखौफ, 3 अलग-अलग इलाकों से मोटरसाइकिलें चोरी