24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। डूंगरपुर मार्ग संचावत वाटिका के पास स्थित राज बाजार में गुरूवार को समारोह पूर्वक नगर पालिका नवीन अस्थाई भवन का शुभारम्भ हुआ। शुभारम्भ पूर्व सांसद कनकमल कटारा, विधायक शंकरलाल डेचा,न.पा. अध्यक्ष आशीष गांधी,प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा,पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार, मंडल अध्यक्ष बलवीर,भाजपा नगर अध्यक्ष यशवंत गवारिया एवं वरिष्ठ पार्षद हरिशचंद्र सोमपुरा के आतिथ्य मे हुआ। शुभारम्भ पंडित भरत पंड्या के मंत्रोच्चार के साथ पालिका अध्यक्ष ने कलश स्थापना पूजन व मनोनित पार्षद माया गोगरोत ने सिर पर कलश धारण कर नवीन भवन में कनकमल कटारा एवं विधायक शंकरलाल डेचा ने रीबन काटकर भव्य शुभारम्भ किया। न.पा. अधिशाषी अधिकारी मोहम्मद सुहैल शेख ने उपस्थित अतिथियों का पुष्पमाला एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पऱ कनकमल कटारा ने अध्यक्ष आशीष गाँधी, अधिशाषी अधिकारी मोहम्मद सुहैल शेख के साथ सभी पार्षदो एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए आमजन का कार्य त्वरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पऱ भाजपा के ताजेग पाटीदार, पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम भट्ट,, नानालाल दर्जी,पार्षद मनोज कंसारा, विमल कलासुआ,निलेश अहारी, माया गोगरोत, प्रकाश खटीक, मीना सेवक, समाजो के अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता व पालिका कर्मी उपस्थित रहे। संचालन मनोज कंसारा व आभार हरीशचन्द्र सोमपुरा ने व्यक्त किया। पालिका के नवीन अस्थाई भवन में प्रवेश शुभारम्भ पर कांग्रेस का एक भी पार्षद व भाजपा के भी कई पार्षद उपस्थित नही रहे शुभारम्भ कार्यक्रम प्रारम्भ मे कोई भी नागरिक व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी नही पहुचे कुछ समय बाद करीब 12ः50 पर नगर में निकली तिरंगा यात्रा व संगोष्ठी में उपस्थित जनप्रतिनिधी व कार्यकर्ता कुछ नागरिक उपस्थित हो कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में भाग लेने आये कही पार्टी के कार्यकर्ता नागरिक कार्यक्रम से पूर्व प्रारम्भ हुए अल्पहार को ग्रहण कर कार्यक्रम के प्रारम्भ होने से पूर्व ही रवाना हो गये। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भक्ति बिना जीवन व मोक्ष व्यर्थ हैः संत तिलकराम महाराज रामचंद्रजी का चरित्र अपार समुद्र है जिसको कोई भी पार नहीं कर पाया है : संत रामनिवास शास्त्री