24 news Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। आसपुर मार्ग योगिन्द्र गिरी तलहट पर स्थित श्रीप्रभुदास धाम रामद्धारा मे आयोजित रामकथा मे मेडता उत्तराधिकारी संत रामनिवास शास्त्री ने कहा कि रामचंद्र जी का चरित्र अपार समुद्र है जिसको कोई भी पार नहीं कर पाया है।संत शास्त्री ने कहा सास ,ससुर और गुरु की सेवा करना उनकी आज्ञा का पालन करना स्त्रियों का धर्म है। नारीयो का सम्मान करना चाहिए। बहुऔ को बेटी की तरह रखना चाहिए क्योंकि वह अपने घर को छोडकर अपने माता पिता को छोडकर आती है उन्हें अपनी बेटी मानकर प्रेम से मधुर व्यवहार करना चाहिए तो अपना घर भी स्वर्ग हो जायेगा। रामचरितमानस मे सात काण्ड है आज बाल काण्ड पुरा हुआ। बाल काण्ड बचपन है। हमारे जीवन की नीव गहरी होनी चाहिए । बाल काण्ड रामचरितमानस का बचपना है। बचपन मेही बच्चों को अछ्छे संस्कार देने चाहिए ताकी जवानी मे भी संस्कार वान रहै। मन पवित्र होगा तो ही परमात्मा की अनभुति होगी। उदयराम महाराज के सानिध्य मे लोकेश सोमपुरा/ कन्हैयालाल सोमपुरा परिवार द्धारा व्यासपीठ एवं पोथी पूजन का लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर संत अमृत राम,रमेश तायल, प्रभाशंकर बरबुदनिया , मधुकर भावसार, हेमंन्त सोमपुरा,रमाकांत भावसार,कमल शर्मा जयन्ती लाल मोची, लाला भाई भावसार, प्रसाद भावसार,हेमा खांट,माधुकर भावसार, निर्मला भावसार, भावना भावसार, मोनिका भावसार मधुबाला सोमपुरा सहित रामस्नेही भक्त उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नगर पालिका नवीन अस्थाई भवन का हुआ शुभारम्भ, कांग्रेस का एक भी पार्षद नहीं आया, भाजपा के भी कुछ ही पार्षद दिखे भतीजों ने की चाचा की हत्या, दोनों आरोपी भतीजे डिटेन