24 News Update उदयपुर अग्नि सुरक्षा को लेकर नगर निगम ने शहर में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया गया है जो शहर की सभी व्यापारिक संस्थाओं का औचक निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अपनाये जाने वाले मापदंडों का अवलोकन करेंगी।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि विभिन्न शहरों में हाल ही में हुई भीषण आगजनी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए उदयपुर शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए व्यापक अग्नि सुरक्षा सर्वेक्षण अभियान प्रारंभ किया है। आयुक्त खन्ना ने कहा कि उदयपुर पर्यटन नगरी भी है हर समय यहां पर हजारों की संख्या में देशी एवं विदेशी सैलानी मौजूद रहते है इसलिए कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हो इसलिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया है जो शहर की सभी संस्थाओं का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कार्य करेंगी।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी चौधरी ने गठित टीमों की ली बैठक।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देशानुसार अग्निशमन विभाग द्वारा गठित तीन सर्वेक्षण टीमों की बैठक बुधवार को अभियान केंद्र अशोकनगर में आयोजित की गई। बैठक में तीनों टीमों के प्रभारी एवं सदस्य उपस्थित रहे तथा उन्हें सर्वेक्षण की कार्यप्रणाली, उद्देश्य और दायित्वों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को बताया गया कि अभियान के अंतर्गत शहर के समस्त होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन, मल्टीप्लेक्स, कोचिंग संस्थान, हॉस्पिटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान तथा अन्य उच्च जोखिम वाले भवनों का निरीक्षण किया जाएगा। सर्वेक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, फायर अलार्म सिस्टम, आपातकालीन निकास व्यवस्था, जल भंडारण क्षमता तथा अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की जाएगी। जहां भी कमियां पाई जाएंगी, वहां संबंधित संस्थानों को तत्काल नोटिस जारी कर निर्धारित समय में सुधार सुनिश्चित कराया जाएगा। टीम में अग्निशमन अधिकारी शिवराम मीणा , नवदीप सिंह बग्गा, दिनेश मेघवाल, विद्युत शाखा के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि जयपुर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में घटित हालिया आगजनी की घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी गंभीर परिणाम ला सकती है। ऐसे में प्रत्येक संस्थान और भवन संचालक की जिम्मेदारी है कि वे अग्नि सुरक्षा नियमों का पूर्ण पालन करें तथा सभी उपकरणों को कार्यशील स्थिति में रखें।
लापरवाही मिलने पर होगी कार्यवाही।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि जिन भवनों में अभी तक फायर सेफ्टी सिस्टम स्थापित नहीं किया गया है, वे तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर एसएसओ पोर्टल के माध्यम से फायर एनओसी के लिए आवेदन करें। निर्धारित नियमों की अवहेलना करने वाले संस्थानों के विरुद्ध निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए भवनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। चौधरी ने शहर के नागरिकों एवं संस्थानों से अपील की है कि वे अग्नि सुरक्षा को केवल औपचारिकता न मानकर जनसुरक्षा का महत्वपूर्ण दायित्व समझें तथा किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading