उदयपुर, 22 अक्टूबर। मेवाड़ प्रताप दल सेवा संस्थान की ओर से उदयपुर नगर निगम के महापौर पारस सिंघवी और उपमहापौर दिनेश भट्ट का उपरना पहनाकर और तलवार भेंट कर अभिनंदन किया गया। संस्थान के संस्थापक लाला सालवी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। संस्थान के जिला मंत्री राकेश पालीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ओंकार जोशी सहित शेरसिंह राठौड़, नरेंद्र मनौती, ओम सेन, सुनील अहीर, शैलेन्द्र घावरी, गोपाल पालीवाल, रमेश जोशी, राकेश सेन, सुनीता सालवी और प्रेम प्रकाश कुमावत उपस्थित रहे। इस दौरान संस्थापक लाला सालवी ने संस्थान की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। महापौर पारस सिंघवी और उपमहापौर दिनेश भट्ट ने संगठन के सदस्यों की ओर से उठाए गए मुद्दों पर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राणा प्रताप नगर और फतेहनगर रेलवे स्टेशन पर जन-संवाद, यात्री सुविधाओं में सुधार के सुझाव उठे चौराहे के उद्घाटन पर भाजपा में विवाद, विधायक ताराचंद जैन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा—उन्हें नहीं बुलाना राजनीतिक शिष्टाचार और प्रशासनिक मर्यादाओं के विपरीत