उदयपुर, 23 अक्टूबर। शहर की सफाई व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद यूडीए क्षेत्रों में अपेक्षित सफाई नहीं होने पर नगर निगम ने सख्ती दिखाई है। रोड स्वीपिंग से निकलने वाले कचरे के संग्रहण, परिवहन और निस्तारण में निविदा की शर्तों की पालना नहीं मिलने पर संबंधित ठेका फर्म आपी मल्टी क्लीन सर्विसेज को नोटिस जारी किया गया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और निर्धारित शर्तें पूरी नहीं करने पर फर्म को डिबार करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। महापौर पारस सिंघवी ने बताया कि शहर के विभिन्न वार्डों में रोड स्वीपिंग से एकत्रित कचरे के निस्तारण के लिए निविदा जारी की गई थी। इसके तहत आपी मल्टी क्लीन सर्विसेज को 1 अप्रैल 2026 को कार्यादेश दिया गया था। निरीक्षण में सामने आया कि फर्म निविदा की शर्त संख्या 4 के बिंदु 4.1.6 के अनुरूप आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं सुनिश्चित नहीं कर रही है। 23 ऑटो टिपर से लेकर कॉम्पेक्टर तक लगाने अनिवार्य निविदा के अनुसार प्राथमिक कचरा संग्रहण और परिवहन के लिए 23 ऑटो टिपर लगाए जाने हैं। प्रत्येक टिपर पर एक चालक और एक स्वीपर अथवा सैनिटेशन वर्कर की तैनाती अनिवार्य है। कचरे के द्वितीय परिवहन के लिए छह कॉम्पेक्टर वाहन, एक एक्सकेवेटर-कम-लोडर मशीन, दो डंपर ट्रक और पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली उपलब्ध कराना भी ठेका फर्म की जिम्मेदारी है। इसके अलावा प्रत्येक एमटीएस पर दो स्वीपर तैनात कर परिसर की नियमित सफाई कराना निर्धारित है। निरीक्षण के दौरान इन व्यवस्थाओं से जुड़ी शर्तों की पूरी पालना नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों को फर्म के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। तीन दिन में मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट नगर निगम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ठेका फर्म से निविदा की सभी शर्तों की पालना सुनिश्चित कराई जाए। यदि फर्म निर्धारित व्यवस्थाएं लागू नहीं करती है तो उसे डिबार करने संबंधी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में तीन दिन के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करनी होगी।महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त राशि खर्च होने के बावजूद यूडीए क्षेत्रों में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलना गंभीर विषय है। ठेकेदार को निर्धारित वाहनों, मशीनों और कर्मचारियों के साथ जिम्मेदारीपूर्वक काम करना होगा। सफाई कार्यों की निगरानी की जाएगी और लापरवाही मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मित्र की मौत की खबर सुन अहमदाबाद से गीतांजलि अस्पताल पहुंची थाई महिला डिटेन, जांच के दौरान खुला वीजा अवधि खत्म होने का मामला एक अकेला पड़ रहा था भारी : सैंकड़ों गैस सिलेंडर और वाहन चुराने वाला शातिर पकड़ा, 2 से 3 हजार में बेच देता था भरे सिलेंडर