उदयपुर, 23 अक्टूबर। एक मित्र की मौत की खबर ने थाईलैंड की 43 वर्षीय महिला को अहमदाबाद से उदयपुर पहुंचाया, लेकिन गीतांजलि हॉस्पिटल में हुई जांच के दौरान उसके भारत में रहने की वैधता का मामला सामने आ गया। जुलाई 2025 में वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में रह रही इस महिला को सीआईडी विशेष शाखा (वीजा), उदयपुर की टीम ने डिटेन कर लिया। अब उसके भारत से निष्कासन की कार्रवाई शुरू की गई है। फिलहाल उसे उदयपुर के नारी निकेतन में रखा गया है।

मामले की शुरुआत 23 अक्टूबर को मिली एक गोपनीय सूचना से हुई। सीआईडी विशेष शाखा को पता चला कि गीतांजलि हॉस्पिटल में उपचाररत थाईलैंड की नागरिक मिस बेंजामास सुक्सोमपोंग की 22 अक्टूबर को मृत्यु हो गई है। सूचना में यह भी बताया गया कि मृतका से मिलने उसकी एक महिला मित्र अहमदाबाद से उदयपुर पहुंची है और उसकी वीजा अवधि भी समाप्त हो चुकी है। इस जानकारी के आधार पर सीआईडी की टीम अस्पताल पहुंची और वहां मौजूद थाई नागरिक मिस सोमपोर्न लेंगथाइसोंग (43) के दस्तावेजों की जांच की।

दस्तावेजों की जांच में सामने आई वीजा अवधि की स्थिति

जांच में पता चला कि सोमपोर्न लेंगथाइसोंग का वीजा जुलाई 2025 में ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वह भारत में रह रही थी। सीआईडी टीम ने उसे डिटेन कर लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला अपनी मित्र की मृत्यु की सूचना मिलने पर 23 अक्टूबर को अहमदाबाद से उदयपुर आई थी। वह गीतांजलि हॉस्पिटल में मृतका से जुड़े कार्यों के सिलसिले में पहुंची थी।

इधर, मृतका के भाई और पुत्री भी थाईलैंड से उदयपुर पहुंचे। मृतका का अंतिम संस्कार शहर के अशोक नगर श्मशान घाट पर किया गया। एक ओर परिवार मृतका के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में जुटा था, वहीं दूसरी ओर अस्पताल में मौजूद उसकी मित्र के दस्तावेजों की जांच के बाद आव्रजन नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया।

नारी निकेतन में रखा, निष्कासन की प्रक्रिया शुरू

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं विदेशी पंजीयन अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह के निर्देशन में की गई। सीआईडी विशेष शाखा ने सोमपोर्न लेंगथाइसोंग के विरुद्ध इमिग्रेशन एवं फॉरेनर्स एक्ट, 2025 के तहत भारत से निष्कासन की कार्रवाई शुरू की है। फिलहाल उसे उदयपुर के नारी निकेतन में रखा गया है।
डॉ. विक्रम सिंह ने होटल, विला और रिसॉर्ट संचालकों को विदेशी नागरिकों के ठहराव से संबंधित निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विदेशी नागरिकों के ठहरने से जुड़े प्रावधानों के अनुरूप ही आवासीय प्रतिष्ठानों का संचालन किया जाना चाहिए।
कार्रवाई में सीआईडी विशेष शाखा (वीजा) जोन उदयपुर की पुलिस निरीक्षक एवं एफआरओ प्रभारी अनिता शर्मा, पुलिस निरीक्षक एवं सीआईयू प्रभारी अरविंद कुमार सालवी, उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, नरेश चौबीसा और यमनेश कुमार शामिल रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading