उदयपुर, 22 अक्टूबर। शोभागपुरा चौराहे के उद्घाटन और नामकरण को लेकर भाजपा में विवाद गहरा गया है। शहर विधायक ताराचंद जैन ने 18 अक्टूबर को अपनी अनुपस्थिति में चौराहे का उद्घाटन किए जाने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने उद्घाटन की अनुमति, विकास कार्यों की मौजूदा स्थिति और चौराहे के नामकरण को लेकर सवाल उठाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

विधायक जैन के मुताबिक, चौराहे के विकास और सौंदर्यीकरण की योजना पर वे पिछले दो वर्षों से काम कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) के अधिकारियों के साथ कई बार मौके का निरीक्षण किया और आर्किटेक्ट एसोसिएशन से आकर्षक टावर का डिजाइन तैयार करवाया। इसके बावजूद 18 अक्टूबर को महापौर पारस सिंघवी, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा और भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने उद्घाटन कर दिया। जै

न का कहना है कि उन्हें इसकी पूर्व सूचना नहीं दी गई और कार्यक्रम में यूडीए के जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद नहीं थे।

विधानसभा क्षेत्र और प्रशासनिक अनुमति पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में जैन ने उस दावे पर भी आपत्ति जताई है कि शोभागपुरा चौराहा शहर विधानसभा क्षेत्र में नहीं आता। उन्होंने कहा कि चौराहे का 99 प्रतिशत हिस्सा शहर विधानसभा क्षेत्र में है, जबकि केवल तीन फुट तीन नाली का आंशिक हिस्सा ग्रामीण विधानसभा के भुवाणा क्षेत्र में आता है। ऐसे में शहर विधायक को आयोजन से अलग रखना राजनीतिक शिष्टाचार और प्रशासनिक मर्यादाओं के विपरीत है।

जैन ने सवाल उठाया कि क्या उद्घाटन से पहले यूडीए से औपचारिक अनुमति ली गई थी। यदि अनुमति नहीं ली गई, तो नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

विधायक के अनुसार, यूडीए के माध्यम से उनके विधानसभा क्षेत्र में 50 से 60 चौराहों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है, जिसे 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है। शोभागपुरा चौराहे का विकास कार्य अभी अधूरा है। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले निरीक्षण के दौरान हल्के पत्थरों को बदलने के निर्देश दिए गए थे और इस संबंध में काम जारी है। ऐसे में निर्माण कार्य पूरा होने से पहले उद्घाटन किए जाने पर उन्होंने सवाल उठाए हैं।

नामकरण के लिए चार विकल्प रखे

चौराहे के नामकरण को लेकर भी विधायक ने पुराना रिकॉर्ड सामने रखा है। उनके पत्र के अनुसार, 11 दिसंबर 2017 को नगर निगम की कमेटी ने इसे गोलवलकर चौराहा नाम देने का प्रस्ताव पारित किया था। वहीं, 5 जून 2018 को अमरचंद बड़वा स्मृति संस्थान की मांग पर यूडीए ने ठाकुर अमरचंद बड़वा के नाम पर निर्णय लिया था। अब विधायक जैन ने चौराहे का नाम डॉ. हेडगेवार, गोलवलकर, भारत माता चौराहा या प्रधानमंत्री ठाकुर अमरचंद बड़वा के नाम पर रखने के विकल्प सुझाए हैं। उन्होंने कहा कि चौराहे की निर्माण राशि यूडीए या उनके विधायक मद से स्वीकृत की जाए। सभी विकास कार्य पूरे होने के बाद चयनित महापुरुष की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए और पार्टी तथा सरकार के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विधिवत उद्घाटन कराया जाए।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading