उदयपुर, 23 अक्टूबर। शहर में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वालों की रेकी कर दुपहिया वाहन और भरे सिलेंडर चुराने वाले एक शातिर आरोपी को भूपालपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजसमंद जिले के नाथद्वारा क्षेत्र स्थित कर्मचारी कॉलोनी निवासी गजेंद्र पुत्र गोपाललाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी भी बरामद की है। आरोपी से शहर के अलग-अलग इलाकों में हुई अन्य वारदातों और चोरी के माल की बरामदगी को लेकर पूछताछ जारी है।पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति गैस सिलेंडर सप्लायर के पीछे स्कूटी से रेकी कर रहा है। इस पर थानाधिकारी रतन सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने तत्काल कार्रवाई कर उसे बिना नंबर की स्कूटी के साथ पकड़ा और थाने लेकर आई। पूछताछ में आरोपी ने उदयपुर के विभिन्न क्षेत्रों से दुपहिया वाहन और गैस सिलेंडर चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसे चोरी की स्कूटी नंबर RJ27 AS 2790 के मामले में गिरफ्तार किया गया। डिलीवरी बॉय के घर में जाते ही वाहन लेकर भागतापुलिस जांच में सामने आए तरीके के अनुसार, आरोपी पहले अस्पतालों, स्कूलों और मॉल के बाहर खड़ी स्कूटियां चुराता था। इसके बाद वह गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले वाहनों पर नजर रखता और उनकी रेकी करता था। जैसे ही डिलीवरी बॉय सिलेंडर पहुंचाने के लिए किसी घर के भीतर जाता, आरोपी अपनी चुराई हुई स्कूटी मौके पर छोड़कर सप्लायर का दुपहिया वाहन सिलेंडरों सहित लेकर फरार हो जाता था। बाद में वह चोरी किए गए सिलेंडर 2 से 3 हजार रुपये में बेच देता था। कई वाहन और सिलेंडर चोरी करना कबूलापुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में पांच स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार की है। इनमें RJ27 AS 2790, RJ27 KS 2875, RJ27 SW 7890, RJ27 SR 5236 और RJ14 CH 9976 नंबर के वाहन शामिल हैं। इसके अलावा धानमंडी क्षेत्र के लखारा चौक से एक मोटरसाइकिल और पांच भरे गैस सिलेंडर, सूरजपोल स्थित आइस फैक्ट्री से एक बजाज स्कूटर और चार भरे सिलेंडर तथा सूरजपोल के खांजीपीर क्षेत्र से एक बजाज स्कूटर और चार भरे सिलेंडर चोरी करना भी कबूल किया है। आरोपी ने शहर के अन्य क्षेत्रों से भी दर्जनों गैस सिलेंडर चुराने की बात बताई है। पुलिस इन वारदातों की पुष्टि और चोरी के माल की बरामदगी के लिए जांच कर रही है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी छवि शर्मा के सुपरविजन में की गई। टीम में थानाधिकारी रतन सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक रामस्वरूप विश्नोई, कांस्टेबल देवीलाल, दिनेश जोशी, धनराज और आसुराम शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लाखों खर्च फिर भी यूडीए क्षेत्रों में सफाई बदहाल, ठेकेदार को निगम का नोटिस, डिबार करने की चेतावनी