24 News Update जयपुर। 12 जून की दोपहर राजस्थान के कई घरों में एक साथ मातम छा गया। अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसे में राजस्थान के 5 लोग अपनी ज़िंदगी गंवा बैठे। कुछ पिता अपनी बेटी को विदा कर लौटे थे, कुछ बेटे अपनी मां से वादा कर निकले थे — और कुछ दोस्त एक साथ ज़िंदगी की नई उड़ान भरने चले थे। किसे पता था, ये सब हमेशा के लिए बिछड़ जाएंगे। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बेटी के साथ ली आखिरी तस्वीर बालोतरा के मदन सिंह राजपुरोहित ने अपनी बेटी खुशबू को लंदन रवाना करते हुए एयरपोर्ट पर आखिरी बार गले लगाया। बेटी की मुस्कान देखते हुए एक तस्वीर खिंचवाई। तस्वीर में खुशबू ने लंदन के ख्वाब आँखों में सजाए थे। लेकिन किस्मत ने ऐसी करवट ली कि पिता अभी अहमदाबाद से मेहसाणा के पास ही पहुंचे थे कि विमान हादसे की ख़बर आई और सारी दुनिया अंधेरे में डूब गई। खुशबू की इसी साल जनवरी में शादी हुई थी। उसका पति लंदन में डॉक्टर है। खुशबू लंदन में अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रही थी। लंदन घूमने जा रहे भाई-बहन की अधूरी उड़ान उदयपुर के सहेली नगर में आज मातम पसरा है। मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी के बेटे शुभ और बेटी शगुन भी उसी विमान में सवार थे। दोनों भाई-बहन एमबीए करने के बाद पिता के कारोबार में हाथ बंटा रहे थे। संजीव मोदी ने लंदन की टिकट दिलवाते हुए कहा था — ‘थोड़ा घूम आओ, फिर काम में जुट जाना।’लेकिन अब उनका मकान सांत्वना देने वालों से भरा है। शुभ और शगुन की अधूरी यात्रा ने पूरे परिवार और शहर को गहरे शोक में डाल दिया है। एक महीने पहले आए थे, अब हमेशा के लिए गए उदयपुर वल्लभनगर के वरदीचंद मेनारिया और ईंटाली के प्रकाश मेनारिया लंदन में कुकिंग का काम करते थे। दोनों एक महीने पहले ही घर आए थे। वरदीचंद की पत्नी और बेटा उन्हें छोड़ने अहमदाबाद पहुंचे थे। अभी वे वहीं हैं। घर लौटने की तैयारी थी, लेकिन अब वे अपने पिता की अंतिम यात्रा की तैयारी में जुट गए। प्रकाश के बेटे लोकेश ने कहा — ‘बीस जनवरी को पापा छुट्टी पर आए थे, दादाजी के निधन पर। अब हमें उनकी अंतिम यात्रा पर जाना पड़ रहा है।’ सीएम ने परिजनों से की बात, बीजेपी ने सभी कार्यक्रम रोके मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुभ और शगुन मोदी के परिवार से फोन पर बात की। उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि ‘सरकार और प्रशासन आपके साथ है।’ उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता लगातार परिजनों के संपर्क में हैं। राजस्थान बीजेपी ने इस हादसे के चलते अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। कांग्रेस और अन्य दलों ने भी घटनाक्रम पर गहरा दुख व्यक्त किया है। माँ-बाप की आँखों के तारे अब आसमान के तारे बन गए इस हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। जो मां-बाप बच्चों को सपनों की उड़ान पर भेजने आए थे, वे अब असमय बिछड़ने का ग़म लिए जी रहे हैं। बेटियों ने नए घर बसाने का सपना देखा था, बेटों ने मां-बाप का सहारा बनने का। पर कुदरत ने उनसे सब छीन लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रहस्यमयी खून से सनी जैकेट: सोनम नहीं, आकाश की थी… राजा रघुवंशी मर्डर केस का चौंकाने वाला मोड़ हवा में बिखर गई खुशबू, रह गई यादें, सपनों की उड़ान ने तय कर लिया मौत का सफर, घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल