24newsupdate शाहपुरा. प्रदेश के विभिन्न शाहपुरा शहर, जहाजपुर कस्बे,सावर क्षेत्र में बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा है ईद का त्यौहार कमलेश कुमार मुंडेतिया ने बताया कि ईदगाह स्थल शाहपुरा पर नमाज के बाद जिला बचाओ संघर्ष समिति शाहपुरा के तत्वाधान में महासचिव कमलेश मुंडेतिया के नेतृत्व में शहर काजी सैयद शराफत अली की दस्तार बंदी की गई।शहर काजी ने शाहपुरा जिले की बहाली के समर्थन में खुदा से दुआ की तथा आम मुस्लिम समाज का समर्थन देकर ज़िला बचाओ संघर्ष समिति का 90 दिन से चल रहे आंदोलन की सराहना की ।इस मौके पर संघर्ष समिति के राजेंद्र बोहरा संदीप जीनगर धनराज जीनगर मदन सर्वा हाजी उस्मान मोहम्मद छिपा पार्षद हमिद खान छोटू रंगरेज शंकरलाल खटीक सहित कई सदस्य मौजूद रहेभवानी राम रेगर ने बताया कि ईदगाह शहरे खामोशा नगर जहाजपुर जिला भीलवाड़ा में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विचार मंच शाखा जहाजपुर की ओर से सभी मुसलमान भाइयों को ईद की मुबारकबाद देते हुए अंबेडकर विचार मंच अध्यक्ष रामजस मीणा, संरक्षक भवानी राम रेगर प्रधानाचार्य सामाजिक कार्यकर्ता,अंबेडकर विचार मंच महामंत्री पूर्व पार्षद हेमराज मोची,अंबेडकर विचार मंच उपाध्यक्ष जाकिर शाह,अंबेडकर विचार मंच नगर उपाध्यक्ष आसिफ मंसूरी, सरंक्षक पूर्व पार्षद ब.स.पा .खाजू खां नैब प्रत्येक मुसलमान भाई से गले मिलकर मुसाफा करते हुए।सावर क्षेत्र में ईद पर दिया भाईचारे का संदेशओमप्रकाश कांसोटिया ने जानकारी दी आज़ सुबह से ईद के पावन पर्व पर मुस्लिम भाइयों के द्वारा ईदगाह नमाज अदा की गई इसी दोहरान ईद पर स्नेह मिलन समारोह रखा जिसमें प्रति नगर पहुंच कर हिंदू भाइयों ने मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद व अमन चैन शुभकामनाएं दी आपस में गले मिले एक दूसरे को बधाई दी सावर क्षेत्र से कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कन्हैयालाल माली, महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कांसोटिया, पूर्व सरपंच रतनलाल कहार, पूर्व सीआर मांगीलाल धोबी आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शाहपुरा रामनगर की सखियों ने धूमधाम से मनाया गणगौर उत्सव शाहपुरा जिला बचाओ आंदोलन 90 वे दिन भी अनवरत जारी