24 News Update उदयपुर। अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय भवन निर्माण का शुभारंभ 22 जून को उदयपुर में भव्य भूमि पूजन समारोह के साथ होगा। समाज का यह बहुउद्देश्यीय भवन करीब पांच मंजिला होगा, जिसमें पार्किंग, आवास व्यवस्था, सामाजिक कार्यक्रमों के लिए सुविधाएं और समाज के बच्चों के लिए कोचिंग सेंटर सहित कई व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। भवन निर्माण पर करीब 20 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है, जिसे ढाई वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।भवन निर्माण के शुभारंभ को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में समाज के राष्ट्रीय संयोजक भूपेंद्र पंड्या ने जानकारी देते हुए बताया कि उदयपुर में बनने वाला यह राष्ट्रीय भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।उन्होंने बताया कि भूमि पूजन समारोह से पहले तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 20 जून को भव्य सुंदरकांड पाठ, 21 जून को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होमात्मक लघु रुद्र अनुष्ठान और 22 जून को भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम होगा।22 जून को सुबह 8 बजे से 11:40 बजे तक स्वागत और पंजीयन कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद 11:40 बजे से 12:40 बजे तक वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद अतिथियों का स्वागत और सम्मान समारोह होगा।समारोह में भवन निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाहों और दानदाताओं का विशेष सम्मान किया जाएगा। इसके बाद सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। कार्यक्रम में राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, लोकसभा अध्यक्ष के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) राजीव दत्ता की अध्यक्षता, शैलेश शर्मा, अशोक लाहोटी सहित कई गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी रहेगी।समाज पदाधिकारियों ने कहा कि यह भवन केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि समाज की एकता, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होगा। भवन बनने के बाद देशभर के समाजजनों को सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक गतिविधियों के लिए एक साझा मंच मिलेगा। पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय संरक्षक लक्ष्मीनारायण पंड्या, भूपेंद्र पंड्या, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विनोद पाण्ड्या, दीपक त्रिवेदी, शैलेश जोशी, नवीन त्रिवेदी, महेश जोशी, पुनीत शर्मा, नितेश पुरोहित, गोमतीशंकर पाण्ड्या, रविंद्र उपाध्याय सहित समाज के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाजजनों और नागरिकों से 22 जून को आयोजित भूमि पूजन समारोह में अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन की वायरल चिट्ठी पर रेलवे ने जताई आपत्ति, बताया फर्जी उदयपुर की तैराक विधि सनाढ्य सीनियर राजस्थान टीम में चयनित, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिनिधित्व