24 News Update उदयपुर। सहस्त्र औदीच्य समाज के तत्वावधान में समाज के युवा कवि सुनील दीक्षित ‘अकेला’ के ग़ज़ल संग्रह ‘दिल की गली से’ का भव्य विमोचन एवं कवि सम्मेलन 19 जून 2026, शुक्रवार को शाम 7 बजे सेक्टर-14 स्थित सहस्त्र औदीच्य धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर साहित्य प्रेमियों को ग़ज़लों और कविताओं से सजी एक सुरम्य साहित्यिक संध्या का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता सहस्त्र औदीच्य समाज की अध्यक्ष इंदिरा शर्मा करेंगी। ग़ज़ल संग्रह का विमोचन प्रख्यात गीतकार किशन दाधीच तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं उदयपुर चौपाल से जुड़े दिनेश भट्ट के आतिथ्य में होगा। कई ख्यातनाम कवि करेंगे काव्य पाठविमोचन समारोह के साथ आयोजित कवि सम्मेलन में किशन दाधीच, कपिल पालीवाल, गिरीश विद्रोही, अशोक जैन, प्रकाश नागौरी, जगदीश तिवारी, डाडमचंद ‘डाडम’ और इकबाल हुसैन ‘इकबाल’ सहित कई प्रतिष्ठित कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। समाज ने किया अधिकाधिक उपस्थिति का आह्वानसहस्त्र औदीच्य समाज के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार दवे ने समाज के सभी सदस्यों और साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर युवा कवि सुनील दीक्षित ‘अकेला’ का उत्साहवर्धन करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय धर्म नारायण दीक्षित के पुत्र सुनील दीक्षित ने अपने काव्य लेखन को ‘दिल की गली से’ शीर्षक ग़ज़ल संग्रह के रूप में संकलित किया है, जिसका विमोचन समाज के लिए गौरव का विषय है। आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी के रचनाकारों को प्रोत्साहन देने और साहित्यिक संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. जे. के. ओझा को ‘प्रताप गौरव सम्मान’ से किया गया सम्मानित सहेलियों की बाड़ी में योग प्रोटोकॉल का भव्य पूर्वाभ्यास, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बढ़ा उत्साह