24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। मरकजी हिलाल कमेटी अंजुमन तालीमुल इस्लाम, उदयपुर संभाग के अनुसार, इस्लामी तारीख 29 शाबान 1446 हिजरी, यानी 28 फरवरी 2025 (जुम्मा) को रमजान के चांद के दीदार की कोशिश की गई। अंजुमन सदर मुजीब सिद्दीकी ने बताया कि उदयपुर और आसपास के इलाकों में चांद नजर नहीं आया।
चांद की तस्दीक़ के लिए अन्य शहरों और राज्यों से भी संपर्क किया गया, लेकिन किसी भी स्थान से चांद देखे जाने की पुष्टि नहीं हो पाई। ऐसे में इस्लामी परंपराओं के अनुसार 30 शाबान पूरे किए जाएंगे और 2 मार्च 2025 (रविवार) को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा। रमजान इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र महीना माना जाता है, जिसमें रोजेदार सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं। इस दौरान इबादत, तिलावत, और नेकी के कामों को खास अहमियत दी जाती है। शहर की मस्जिदों और मदरसों में रमजान की तैयारियां जोरों पर हैं। धार्मिक स्थलों पर तरावीह की नमाज के इंतजाम किए जा रहे हैं, और बाजारों में इफ्तार और सहरी के लिए खास पकवानों की रौनक देखने को मिल रही है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.