कविता पारख 24 News Update निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा उपखण्ड के कनेरा घाटा क्षेत्र स्थित बांगेड़ा घाटा में रेगर समाज के नवनिर्मित भगवान श्री शिव के मंदिर में शिव परिवार स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर ने उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया। इस अवसर पर जिला प्रमुख अहीर ने भगवान श्री शिव परिवार के दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली कामना की।ग्राम पंचायत बांगेड़ा घाटा में रैगर समाज जनों द्वारा नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्री शिव परिवार की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जिला प्रमुख अहीर सहित भाजपा कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड़, भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, पूर्व सरपंच सुरेश धाकड़, कनेरा मंडल महामंत्री बिहारी लाल रेगर, पूर्व सरपंच जयराज रेगर, शक्ति केंद्र संयोजक मदन गोपाल धाकड़, मंडल मंत्री राहुल धाकड़, दिनेश धाकड़, देवीलाल धाकड़, विनोद अहीर सहित रेगर समाज जन उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला प्रमुख अहीर ने रेगर समाज द्वारा नवनिर्मित मंदिर के लिए बधाई देते हुए मंदिर में विकास कार्य एवं सामूदायिक भवन निर्माण के लिए जिला परिषद मद से पांच लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस पर रैगर समाज जनों ने जिला प्रमुख अहीर का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया। आरम्भ में जिला प्रमुख अहीर सहित अतिथियों के नवनिर्मित श्री शिव मंदिर पहुंचने पर रैगर समाज जनों द्वारा स्वागत किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अग्निवीर श्रवण कुमार के प्रथम बार पैतृक गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत सुखमणि साहिब के पाठ एवं कणहा प्रसाद वितरण के साथ अखंड गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ पूर्ण