24 News Update उदयपुर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने शुक्रवार दोपहर चित्रकूट नगर स्थित महाराणा प्रताप खेलगांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं के तहत चल रहे निर्माणाधीन खेल परिसरों और उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) व आरएसआरडीसी की ओर से जारी विकास कार्यों का सघन निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय यूडीए आयुक्त राहुल जैन, जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल, यूडीए व आरएसआरडीसी के अधिकारी भी मौजूद रहे।

ओपन व इनडोर जिम का निरीक्षण
कलक्टर मेहता दोपहर करीब सवा डेढ़ बजे खेलगांव पहुँचे। उन्होंने सबसे पहले नवनिर्मित इनडोर व ओपन जिम का अवलोकन किया और वहाँ लगे अत्याधुनिक उपकरणों व सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने निर्देश दिए कि इन जिम की व्यापक ब्रांडिंग और प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी इसका लाभ उठा सकें।

क्रिकेट स्टेडियम व पैवेलियन का अवलोकन
कलक्टर ने क्रिकेट स्टेडियम व यूडीए की ओर से बन रहे पैवेलियन का निरीक्षण किया। आयुक्त जैन ने बताया कि पैवेलियन का निर्माण जनवरी 2026 तक पूर्ण होगा, जिसके बाद यहाँ बड़े टूर्नामेंट आयोजित कराए जा सकेंगे। कलक्टर ने अधिकारियों को नियमित रूप से विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित करने के निर्देश दिए।

शूटिंग रेंज में सुधार के निर्देश
उन्होंने 10 मीटर शूटिंग रेंज का अवलोकन किया और वहाँ अपेक्षित सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजों की तस्वीरें देखकर उनके बारे में जानकारी ली। कलक्टर ने प्रस्तावित 25 मीटर व 50 मीटर शूटिंग रेंज को पृथक-पृथक निर्मित करने के निर्देश दिए। कलक्टर मेहता ने एथलेटिक स्टेडियम का निरीक्षण कर खिलाड़ियों, विशेषकर महिला खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चेंजिंग रूम और सुविधा घर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने हॉकी स्टेडियम का भी अवलोकन किया।

निर्माणाधीन लेक्रोज ग्राउंड और स्केटिंग ट्रैक
मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत बन रहे लेक्रोज ग्राउंड का भी उन्होंने निरीक्षण किया और कार्य की गति तेज करने के साथ गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने ग्राउंड की पेराफेरी में स्केटिंग ट्रैक बनाने का सुझाव भी दिया। कलक्टर ने निर्माणाधीन मल्टीपरपज इनडोर स्टेडियम का अवलोकन किया और कहा कि इतना बड़ा खेल हॉल जयपुर के अलावा प्रदेश में सिर्फ उदयपुर में होगा। उन्होंने आरएसआरडीसी परियोजना निदेशक लालचंद वर्मा को शेष कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलक्टर ने खेलगांव के सभी खेल स्टेडियम से होने वाली आय और रखरखाव पर होने वाले खर्च की जानकारी ली और जिला खेल अधिकारी को खेलवार आय-व्यय का अलग-अलग ब्यौरा तैयार करने के निर्देश दिए।

जल संरक्षण पर जोर
कलक्टर ने परिसर में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और पुराने एनिकट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े कैम्पस में प्राकृतिक जल संरचना भी होनी चाहिए। इस पर यूडीए अधिकारियों को तालाबनुमा संरचना बनाने के लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान यूडीए मुख्य अभियंता संजय शर्मा, अधिशासी अभियंता नीरज माथुर, राजीव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading