24 News Update देवगढ़। राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और रंगों के पर्व होली का अनोखा दृश्य देवगढ़ महल में देखने को मिला, जहाँ करीब 400 वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक महल में देश-विदेश से आए पर्यटक फागण के रंग में सराबोर नजर आए। परंपरा, लोकसंगीत और राजस्थानी मेहमाननवाज़ी के इस उत्सव ने देवगढ़ को एक दिन के लिए रंगों की अंतरराष्ट्रीय चौपाल बना दिया।राजसमंद जिले के देवगढ़ स्थित इस ऐतिहासिक महल में होली के अवसर पर पूरे दिन राजस्थानी लोकगीतों और फागण के तरानों की गूंज रही। वर्तमान में राव वीरभद्र सिंह के सानिध्य में संचालित इस धरोहर महल में आयोजित उत्सव में विदेशी मेहमानों ने पारंपरिक अंदाज़ में होली खेली और लोक कलाकारों के साथ राजस्थानी धुनों पर जमकर नृत्य किया।फागण के गीतों से महका राजमहलमहल के आंगन में जैसे ही ढोलक और मंजीरों की थाप पर फागण के गीत गूंजे, विदेशी सैलानी खुद को रोक नहीं पाए। रंग-गुलाल के बीच राजस्थानी वेशभूषा पहने कलाकारों के साथ उन्होंने लोकनृत्य किया और उत्सव का भरपूर आनंद लिया। कई पर्यटकों ने पहली बार इस पारंपरिक शैली में होली खेली और इसे अपने जीवन का यादगार अनुभव बताया।होलिका दहन से हुई उत्सव की शुरुआतउत्सव की शुरुआत एक दिन पहले होलिका दहन से हुई। इस अवसर पर स्थानीय लोग विभिन्न प्रकार के स्वांग और पारंपरिक वेशभूषा में महल परिसर पहुँचे। विदेशी मेहमानों ने भी उत्साह के साथ इस परंपरा में भाग लिया और भारतीय संस्कृति को करीब से महसूस किया।विदेशी मेहमान बोले—यही है असली राजस्थानराजस्थान भ्रमण पर आए पर्यटकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश के कई ऐतिहासिक स्थल देखे, लेकिन देवगढ़ में जो अपनापन और जीवंत परंपरा देखने को मिली, वह अद्भुत है। स्थानीय लोगों के साथ होलिका दहन और फागण उत्सव में शामिल होकर उन्हें “असली राजस्थान” का अनुभव हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मैं झाबर सिंह खर्रा’ पुस्तक का भारणी में हुआ विमोचन आधार कार्ड बनाने के लिए लगाया गया डाक विभाग द्वारा शिविर गांगलास में