24 News Update उदयपुर, 23 जून। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मंडल एवं जिला उदयपुर के तत्वावधान में आरएमवी गेलडा उच्च माध्यमिक विद्यालय, सूरजपोल उदयपुर में आयोजित 30 दिवसीय कला कौशल शिविर का समापन समारोह उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।समारोह के मुख्य अतिथि स्वर्णकार ए.एस.ओ.सी. मंडल के मनमोहन स्वर्णकार रहे। विशिष्ट अतिथि जिला कोषाध्यक्ष महक सनाढ्य और अंजना शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत जिला प्रशिक्षण आयुक्त को स्कार्फ पहनाकर तथा शिविर में आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से तैयार किए गए आकर्षक गुलदस्ते भेंट कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई।सीओ गाइड अभिलाषा मिश्रा ने बताया कि शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी में मेहंदी, कंप्यूटर, सिलाई, चित्रकला, आर्ट एंड क्राफ्ट और ब्यूटीशियन से जुड़े हुनर का प्रदर्शन किया गया, जिसकी अतिथियों ने सराहना की।सीओ स्काउट सुनील कुमार सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने नृत्य, फैशन शो, स्केटिंग, भोपाल का छोटा ख्याल संगीत और गणित का जादू जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संभागियों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि मनमोहन स्वर्णकार ने कहा कि ऐसे कौशल विकास शिविर विद्यार्थियों को रोजगार के नए अवसरों और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक हैं।कार्यक्रम का संचालन उमेश माली ने किया। संपूर्ण व्यवस्था देवीलाल रावत और कुशल सिकलीगर द्वारा की गई। इस अवसर पर गोपाल कृष्ण जोशी, केशु लाल सालवी, अपर्णा अग्रवाल, उर्मिला वैष्णव, सुमन, हितेश प्रजापत, महिमा जैन, रेंजर निशा कुंवर, रिद्धि गहलोत, सिद्धि गहलोत, परमेश्वरी यदुवंशी, विश्वेश्वरी यदुवंशी, सेजल गहलोत, स्काउट योगेश सोनी और हेतविक रावत सहित कई लोग मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नोटिस देकर सो गया यूडीए, पहाड़ काटकर खड़ा कर दिया निर्माण, अब नींद खुली तो कर दिया सील, साफ दिख रही है मिलीभगत युवक से परेशान पति-पत्नी ने खाया जहर, पत्नी की हालत गंभीर, सोशल मीडिया पर धमकी और ब्लैकमेल का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार