सात दिवसीय शिव महोत्सव समारोह के तीसरे दिन भक्तों ने 101 किलो गुड़ के जल से किया गणपति अभिषेक

24 News update उदयपुर। शिव महोत्सव समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय धार्मिक समारोह के अंतर्गत आगामी 29 जुलाई को आयोजित होने वाली 20वीं विशाल कावड़ यात्रा की तैयारियों के तहत तीसरे दिन बुधवार को भव्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। कावड़ यात्रा के सफल आयोजन और भगवान गणेश को आमंत्रित करने हेतु विश्वविद्यालय मार्ग स्थित प्राचीन जूना गणेश मंदिर में विशेष अभिषेक और महाआरती का आयोजन हुआ।

101 किलो गुड़ के जल से हुआ गणपति का अभिषेक

दोपहर 12:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक, पंडित ओमप्रकाश शर्मा के सान्निध्य में 11 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा श्री गणपति अथर्वशीर्ष के 1008 पाठ मंत्रोच्चारण के साथ भक्ति भाव से अभिषेक किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने 101 किलो गुड़ से तैयार जल से श्रीगणेश का अभिषेक कर महाआरती में भाग लिया।

समारोह संयोजक देवेन्द्र बेरवा व रोशननाथ ने बताया कि आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और दिनभर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। भक्तों के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी।

समाजसेवियों और गणमान्यजनों की उपस्थिति

महाआरती में कई प्रमुख समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और संगठन कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से वरीदचंद चौधरी, दिनेश मकवाना, कमलेन्द्र सिंह पंवार, रतन सिंह राव, मांगीलाल जोशी, राजेश वैष्णव, मनोज चौधरी, सूर्यप्रकाश उपाध्याय, दिलीप सिंह यादव, अशोक चौधरी, गणेश तेली, विजय वैष्णव, संतोष शर्मा, भागीरथ जोशी, भावना माली, सुरेश रावत, पुरुषोत्तम पारासर, भावनानाथ, पुजारी गणेशलाल माली सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।


गुरुवार को निकलेगी गंगा कलश यात्रा

समारोह के संयोजक एडवोकेट रामकृपा शर्मा ने बताया कि समारोह के चौथे दिन गुरुवार, 25 जुलाई को विप्र फाउंडेशन (जोन-A) के नरेंद्र पालीवाल के सान्निध्य में गंगा कलश यात्रा का आयोजन होगा। यह यात्रा शाम 4 बजे परशुराम चौराहे से आरंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गंगोद भव कुंड पहुंचेगी। जगह-जगह पर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading