24 News Update उदयपुर, 23 जुलाई। डबोक थाना क्षेत्र स्थित रीको एरिया में मंगलवार दोपहर मोदी केमिकल फैक्ट्री पर एक दर्दनाक हादसे में ट्रक ड्राइवर की करंट लगने से मौत हो गई। 40 वर्षीय रामलाल गाडरी फैक्ट्री में सामान डिलीवर करने आया था। सामान उतारने के बाद वह ट्रक पर तिरपाल ठीक कर रहा था, तभी ऊपर से गुजर रही 11000 केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। केवल दो सेकंड में ही वह ट्रक पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।फैक्ट्री प्रशासन ने छिपाई सच्चाई, CCTV आने पर खुला राजहादसे के तुरंत बाद फैक्ट्री प्रशासन ने परिजनों को सूचना तो दी, लेकिन मौत के सही कारण नहीं बताए। जब परिजन एमबी अस्पताल पहुंचे, तो वहां भी उन्हें करंट लगने की बात नहीं बताई गई। बुधवार को जब घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया और स्थानीय समाजजनों ने दबाव बनाया, तब जाकर वास्तविकता का पता चला। इसके बाद परिजनों और समाज के लोगों ने फैक्ट्री के बाहर धरना शुरू कर दिया।फैक्ट्री के सामने धरना, महिलाओं की भी मौजूदगीनूरड़ा सरपंच मनोहरलाल गुर्जर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग मोदी केमिकल फैक्ट्री के बाहर जुटे और टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। वे फैक्ट्री मालिक को मौके पर बुलाकर उचित मुआवजा देने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। धरने में महिलाओं की भी भागीदारी रही। स्थिति को देखते हुए डबोक, फतहनगर और घासा थाना पुलिस का भारी जाब्ता तैनात किया गया।प्रशासन की समझाइश, लेकिन परिजन अडिगघटना स्थल पर एसडीएम रमेश सिरवी, पुलिस अधिकारी और जनप्रतिनिधि पहुंचे। मावली विधायक पुष्करलाल डांगी, मावली प्रधान नरेंद्र जैन, भाजपा नेता कुलदीप सिंह चुंडावत भी धरना स्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की। परिजन तब तक धरने से हटने को तैयार नहीं हैं जब तक फैक्ट्री मालिक मुआवजा देने और बिजली विभाग की लापरवाही की जिम्मेदारी तय करने का आश्वासन नहीं देता।बिजली विभाग की लापरवाही पर सवालडबोक थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन ने पहले ही बिजली विभाग को 11000 केवी लाइन को ऊंचा उठाने या हटाने के लिए शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह लापरवाही अब जानलेवा साबित हुई है।परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़रामलाल गाडरी अपने पूरे परिवार का एकमात्र सहारा था। उसके दो बच्चे हैं – 15 साल का बेटा और 9 साल की बेटी। अब इस हादसे के बाद पूरे परिवार की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। समाजजन इस हादसे को लेकर बेहद आक्रोशित हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पर्ची सरकार जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का कर रही हनन, कानून व्यवस्था चौपट: कांग्रेस का आरोप गंगु कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 20वीं विशाल कावड़ यात्रा 29 जुलाई को