24 News Update उदयपुर। गोगुन्दा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घटा माता मंदिर में हुई चोरी का महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई मंदिर की घंटियां, श्रृंगार सामग्री के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो और मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और पुलिस उप अधीक्षक गोपाल चंदेल के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई का नेतृत्व गोगुन्दा थानाधिकारी श्याम सिंह ने टीम के साथ किया।

रात में मंदिर से चुराई थीं घंटियां
पुलिस के अनुसार, 4 मई 2026 की रात घटा माता मंदिर में चोरी की वारदात हुई थी। प्रार्थी देवीलाल पालीवाल निवासी जसवंतगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि अज्ञात चोर मंदिर से दो बड़े घंटे, 19 छोटे पीतल के घंटे और माता जी की श्रृंगार सामग्री चोरी कर ले गए।
चोरी हुए बड़े घंटों का कुल वजन करीब 36 किलो बताया गया, जबकि छोटे घंटों का वजन लगभग 3-3 किलो था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी और आसूचना से मिली सफलता
गोगुन्दा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से 24 घंटे के भीतर आरोपियों को ट्रेस कर दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया, उनमें
सोहनलाल निवासी गुन्दी का भीलवाड़ा, केलवाड़ा राजसमंद
इन्द्रलाल निवासी गुन्दी का भीलवाड़ा, केलवाड़ा राजसमंद
दिनेश कुमार निवासी गाडलिया, थाना बेकरिया, उदयपुर
चुनाराम निवासी काकरवा नाल का कुआं, केलवाड़ा राजसमंद
इन्द्ररलाल निवासी कोदार निचला खेत, केलवाड़ा राजसमंद शामिल हैं।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थानाधिकारी श्याम सिंह के साथ विनेश कुमार, योगेश्वर सिंह, लोगरलाल, अजीत सिंह, बलवन्त सिंह, प्रदीप कुमार, सत्यनारायण, रामस्वरूप, दिपेन्द्र, प्रताप सिंह और कुलदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों को लेकर भी जांच की जा रही है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading