24 News Update मुंबई। टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के लिए बड़ा राहत पैकेज घोषित किया है। टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बयान जारी कर कहा कि इस दर्दनाक क्षण में शब्द भी हमारे दुख को व्यक्त नहीं कर सकते। हमारा दिल उन परिवारों के साथ है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो घायल हुए हैं। टाटा ग्रुप ने ऐलान किया है कि इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को ₹1 करोड़ की सहायता राशि दी जाएगी। साथ ही हादसे में घायल लोगों के सभी चिकित्सकीय खर्च भी टाटा समूह उठाएगा और उनका पूरा इलाज सुनिश्चित करेगा। इसके अतिरिक्त, बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल निर्माण में भी समूह सहयोग करेगा, ताकि मेडिकल स्टूडेंट्स को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।एन चंद्रशेखरन ने कहा, “हम इस असहनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ मजबूती से खड़े हैं।” इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर भी टाटा समूह के इस मानवीय कदम की सराहना की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एअर इंडिया का प्लेन अहमदाबाद में क्रैश: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 लोग सवार; टेकऑफ के 2 मिनट बाद हुआ धमाका अहमदाबाद हादसा : अब तक 5 शव सौंपे, पीएम मोदी बोले-तबाही का मंजर बेहद दुखद, 250 से अधिक डीएनए सेंपल लिए, शव ले जाने एंबुलेंस की कतारें